{"_id":"69a93d7367c28e037801964a","slug":"video-una-rangoli-competition-organized-at-prof-simmi-agnihotri-college-haroli-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री महाविद्यालय हरोली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री महाविद्यालय हरोली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 01:53 PM IST
Link Copied
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री महाविद्यालय हरोली में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में 'नशा जागरूकता एवं एचआईवी/एड्स' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजक कल्पना शर्मा और सदस्यों ज्योति शर्मा और पवन कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री आर. एस. डडवाल, कैप्टन सोनिका सैनी और डॉ. शकुंतला देवी राणा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समूह–5 (हर्षाली, पायल, अदिति, कीर्ति राणा) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समूह–2 (अंजलि, जसप्रीत, मेहक, श्रेया) तथा समूह–9 (तनुशिखा, अंजू, काजल, प्रीत कौर) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। तृतीय स्थान (दीक्षा, कविता, सेजल, रिचा) तथा (तान्या, सुनीता, वंदना, पायल) को संयुक्त रूप से दिया गया। अन्य सभी प्रतिभागी समूहों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।