{"_id":"69a82afb7c2ae93b09003b29","slug":"video-hrtc-bus-and-car-collide-in-siddha-chalehad-five-people-injured-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर, पांच लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही मारुति कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।