{"_id":"681b54f0186d2a6c530d9f70","slug":"video-una-former-minister-virender-kanwar-praises-indian-army-says-terrorists-entered-the-house-and-killed-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की भारतीय सेना की प्रशंसा, बोले- आतंकियों को घर में घुसकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की भारतीय सेना की प्रशंसा, बोले- आतंकियों को घर में घुसकर मारा
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए सफल ऑपरेशन सिन्दूर की कामयाबी पर कुटलैहड़ के बंगाणा चौक में जोरदार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की अध्यक्षता राज्य के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और देशभक्ति के नारों से आसमान गूंज उठा। रैली के दौरान 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'एक धक्का और दो, पाकिस्तान को तोड़ दो', और 'भारतीय सेना जिंदाबाद' जैसे जोशीले नारे लगाए गए। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जैसे त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंका में प्रवेश कर रावण का अंत किया था, उसी तरह आज भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर आतंक पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि देश की अखंडता और आत्मरक्षा की स्पष्ट नीति का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व से भारत अब आतंकवाद के खिलाफ एक नई नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब देश केवल आतंकवाद झेलने की बजाय उसका सीधा जवाब देने की स्थिति में आ गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मोदी सरकार के हर कदम से दुश्मन देश को यह स्पष्ट संदेश मिल रहा है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवाओं और बुजुर्गों ने भी सेना के शौर्य को सलाम करते हुए तिरंगा लहराया और देशभक्ति रैली को सफल बनाया। रैली के दौरान लोगों में ग़ज़ब का उत्साह देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।