{"_id":"682c4c963a9ebd60340a045d","slug":"video-una-lakhs-stolen-from-nangal-iti-police-started-investigation-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: नंगल आईटीआई में लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: नंगल आईटीआई में लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बीबीएमबी के ओडिटोरियम में हुई हजारों रुपये की चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब नंगल आईटीआई में लाखों की चोरी हो जाने का मामला सामने आ गया। जिसकी लिखित शिकायत आईटीआई नंगल के प्रिंसिपल गुरनाम सिंह भलड़ी द्वारा पुलिस के पास कर दी है और पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात रविवार को हुई और आईटीआई स्टाफ को इस चोरी के बारे में उस समय पता चला जब सोमवार को स्टाफ आईटीआई पहुंचा। आईटीआई नंगल के प्रिंसिपल गुरनाम सिंह भलड़ी ने कहा कि आम दिनों की तरह शनिवार को स्टाफ आईटीआई के समस्त कमरों को ताला लगा गया और सोमवार जब स्टाफ आईटीआई पहुंचा तो देखा आईटीआई की वर्कशाप की खिड़की टूट हुई थी और चोर वर्कशॉप में लगी मशीनरी के बहुमूल्य पार्ट और भारी मात्रा में पड़ा लोहे का सामान चुरा ले गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के पास कर दी है। उन्होंने कहा कि लगभग दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान आईटीआई का हुआ है। उधर थाना प्रभारी इंसपेक्टर रोहित शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।