बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una ramp project 30 rural women automatic sewing machines self employment

Una News: रैंप परियोजना के तहत 30 ग्रामीण महिलाओं को मिलीं स्वचालित सिलाई मशीनें, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:54 PM IST
una ramp project 30 rural women automatic sewing machines self employment
रैंप (रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) परियोजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ऊना जिले की 30 ग्रामीण महिलाओं को शनिवार को बचत भवन ऊना में पूर्णतः स्वचालित सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत ने की, जबकि उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रेणु सहरावत ने कहा कि महिलाओं के कौशल को आजीविका से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रैंप परियोजना के तहत उपलब्ध कराई गई स्वचालित सिलाई मशीनें महिलाओं के हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी। आर्थिक रूप से सशक्त महिला अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन प्रशिक्षण, संसाधन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन की 'सामर्थ्य' पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ दिया जा रहा है। संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान ने बताया कि स्किल लैब्स और सिंगर इंडिया के सहयोग से 30 महिलाओं को सिंगर कंपनी की पूर्णतः स्वचालित सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पहले प्रतिभागियों को एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बिजनेस कैनवास मॉडल, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय साक्षरता जैसे विषय शामिल थे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही मशीनों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं का टाहलीवाल स्थित तारामंडल मिंक प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण भी करवाया गया, जिससे उन्हें उद्योग संचालन की व्यावहारिक जानकारी मिली। आगामी चरण में महिलाओं को उद्यम पंजीकरण, ऋण सुविधा, क्लस्टर गठन और मेंटरशिप के माध्यम से भी सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे सफल उद्यमी बन सकें। कार्यक्रम में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी रमनवीर चौहान, उद्योग विभाग ऊना के प्रबंधक अखिल शर्मा, स्किल लैब्स के निदेशक डॉ. हिमेश शर्मा, तारामंडल मिंक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक आर.के. शर्मा, डीपीएम ज्योति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

01 Aug 2026

अमृतसर में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन तेज, चौराहों पर कूड़ा फेंककर जताया रोष

01 Aug 2026

टिकट की दावेदारी, साइकिल से दिल्ली कूच

01 Aug 2026

प्राचीन अष्टमुखी शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, आमी नदी से मिला था शिवलिंग

01 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली, घायल

01 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर में SFI का प्रदर्शन: शिक्षा बचाओ अभियान के तहत राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

01 Aug 2026

अमृतसर के बटाला रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल

01 Aug 2026
विज्ञापन

अमृतसर में भंडारी पुल पर वाल्मीकि संगठनों में विवाद, ओम प्रकाश गब्बर पर FIR की मांग

01 Aug 2026

Video: सीतापुर में घर से दस लाख के जेवर और नकदी चोरी, छत से साड़ी के सहारे उतरे चोर

01 Aug 2026

मुरादाबाद में मोमबत्ती के गोदाम में भीषण आग, आसपास के घर कराए खाली

01 Aug 2026

Una Accident: नीलगाय को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई पिकअप, बड़ा हादसा टला

01 Aug 2026

Shahjahanpur: हत्यारोपी समीर पुलिस मुठभेड़ में घायल, सिपाही भी जख्मी

01 Aug 2026

जालंधर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कई लोगों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

01 Aug 2026

बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर एक ही रात में कई दुकानों में सेंध, हजारों का माल और नकदी चोरी

Video: रायबरेली में पत्नी और पति ने प्रेमी की हत्या कर शव घर में दफनाया

01 Aug 2026

Hamirpur News: बिजली बोर्ड पर बढ़ा बकाया का बोझ, जल शक्ति विभाग पर 14 करोड़ रुपये बकाया

कानपुर: घाटमपुर में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अपर्णा बाजपेई के नेतृत्व में चला अतिक्रमण और सफाई अभियान

01 Aug 2026

Manali Accident: मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत; तीन घायल

01 Aug 2026

Jaipur: 'हम सब एक हैं, सरकार जरूर बनेगी', जयपुर में अशोक गहलोत का बड़ा दावा

01 Aug 2026

सफाई कर्मियों की हड़ताल पर निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने दिया बड़ा अपडेट

Rajasthan में 3 अगस्त से कमजोर पड़ सकता है मानसून, दो दिन बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी-उमस

01 Aug 2026

Bihar: भीड़ बनी जल्लाद! चोरी के शक में अमानवीय सजा

01 Aug 2026

कानपुर: हनुमंत विहार में दबंगों का आतंक, पहले हाथ तोड़ा और अब की फायरिंग

01 Aug 2026

Video: गोंडा में टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

01 Aug 2026

Video: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल

01 Aug 2026

कानपुर के चंद्रनगर में ढही छत, मलबे में दबे चार लोग, दमकल और पुलिस का रेस्क्यू

01 Aug 2026

कानपुर के अरौल में खेल मैदान की बदहाली पर सीडीओ का संज्ञान

01 Aug 2026

पानीपत में सावन के शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्ति, रुद्राभिषेक के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना

01 Aug 2026

दिल्ली कैंट स्टेशन पर आज से 13 ट्रेनों का ठहराव बंद, नारनौल-रेवाड़ी के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

Bihar: 2026 पितृ पक्ष मेले की तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी बेहतर

01 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed