Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Students showed immense enthusiasm on the first day of the Twinning School program at Kendriya Vidyalaya Bangana
{"_id":"6981c977d98d0a660506326c","slug":"video-una-students-showed-immense-enthusiasm-on-the-first-day-of-the-twinning-school-program-at-kendriya-vidyalaya-bangana-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों में उमड़ा भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों में उमड़ा भारी उत्साह
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के लगभग 120 विद्यार्थियों तथा चार अतिथि शिक्षकों ने भाग लिया। सप्ताह पर्यंत चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। पड़ोसी स्कूल के विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा मे प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में प्रतिदिन समाचारों के साथ-साथ नया शब्द, सुविचार एवं विशेष कार्यक्रम भी नित्य प्रस्तुत किए जाते हैं जो बहुत रोचक तथा ज्ञानवर्धक होते हैं। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य गिरीश चंद शर्मा ने आगंतुक विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए परस्पर संवाद द्वारा सीखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ट्विनिंग कार्यक्रम से दोनों विद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे तथा परस्पर सहयोग द्वारा ज्ञानार्जन करेंगे। अगले सत्र में विद्यालय के संगणक शिक्षक किरपाल सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर व्याख्यान दिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों का एक मित्रवत वॉलीबॉल मैच हुआ। अतिथि विद्यार्थियों ने विद्यालय में लगे हुए इंटरएक्टिव पैनल द्वारा इफेक्टिव लर्निंग की तथा विभिन्न रोचक प्रसंगों को आत्मसात किया। 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथि विद्यार्थी प्रयोगशाला का निरीक्षण, आर्ट वर्कशॉप, पी.ए. सिस्टम का अनुप्रयोग, पुस्तकालय का भ्रमण, एनसीसी कैडेट्स ट्रेनिंग तथा नाटक जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।