{"_id":"697f14b743137760d1070de8","slug":"video-una-the-five-day-entrance-test-camp-at-government-college-una-concludes-successfully-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पांच दिवसीय प्रवेश परीक्षण शिविर का सफल समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय महाविद्यालय ऊना में पांच दिवसीय प्रवेश परीक्षण शिविर का सफल समापन
राजकीय महाविद्यालय ऊना में भारत स्काउट एवं गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रवेश परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रवि राज, राज्य समृद्धि समन्वयक (स्टेट ग्रोथ कोऑर्डिनेटर), भारत स्काउट एवं गाइड्स उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। शिविर की पाँच दिवसीय गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट रोवर स्काउट लीडर एवं कोर्स लीडर (LOC) डॉ. शाम सिंह बैंस द्वारा प्रस्तुत की गई। शिविर के दौरान कौशल विकास गतिविधियों के अंतर्गत आचार निर्माण एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। शिविर में पोस्टर मेकिंग, किम गेम तथा पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता सहित अनेक रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. भगवान दास, डॉ. मदन लाल एवं डॉ. रंजू बनोता शामिल रहे। किम गेम प्रतियोगिता में रेंजर ईशा एवं पायल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेंजर शिल्पा सोढ़ी तथा द्वितीय स्थान रोवर मोहित ने प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोवर गौरव कुमार एवं द्वितीय स्थान रोवर टिंकू को मिला।सर्वश्रेष्ठ रोवर का पुरस्कार रोवर सोनू सिंह तथा सर्वश्रेष्ठ रेंजर का पुरस्कार रेंजर रिया को प्रदान किया गया। वहीं लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान रेंजर कोमल एवं द्वितीय स्थान रेंजर सानिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बीबीए विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।