{"_id":"6a3149bde01115142f016640","slug":"video-union-minister-arjun-ram-meghwal-paid-obeisance-to-goddess-chintpurni-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन
कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का मंदिर प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की तथा मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया। दर्शन के उपरांत अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कामना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अब तक का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है और आगे भी इसी प्रकार जनहित व राष्ट्रहित में सराहनीय कार्य होते रहे। उन्होंने मां चिंतपूर्णी से देश की उन्नति, समृद्धि और नागरिकों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर तथा थाना प्रभारी जयराम शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री के मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और सभी के सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।