{"_id":"65f54678c0b87afcec0ce9c4","slug":"video-wheat-crop-in-bangana-area-is-in-the-grip-of-yellow-rust-disease","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा क्षेत्र में पीला रतुआ रोग की चपेट में गेहूं की फसल, कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा क्षेत्र में पीला रतुआ रोग की चपेट में गेहूं की फसल, कृषि विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने दी ये सलाह
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अब भी पीला रतुआ रोग से गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लिया हुआ है। इसस किसानों को अपनी फसल को नुकसान से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों में सोमनाथ,सुरेश कुमार, सुशील कुमार, राम प्रकाश, सोहना देवी, प्रोमिला ठाकुर, रजनी बाला, सरोज कुमारी, रवि शर्मा, विजय शर्मा, अशोक कुमार, राज कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। वहीं, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि गेहूं की फसल में अगर पीला रतुआ बीमारी आ गई है तो आप शाइन नामक दवाई एक एमएल प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उसे अपने खेतों में छिड़काव करें और अगर सरसों की फसल में तेला लगा है तो आप एकस्तारा नामक दवाई दस ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर उसे अपने खेतों में छिड़काव करें और अगर किसान मूंग, उड़द लगाना चाहते हैं तो मूंग एसएमएल 668 किस्म की बिजाई कर सकते हैं और अब मौसम में थोड़ा बदलाव आ गया है तो आप भिंडी, फ्रेंच बीन्स, और बेलों बाली सब्जियां की भी बिजाई कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।