{"_id":"6713ad52f0ffb5cdcb0cc573","slug":"video-wrestling-competition-held-in-peer-baba-dioli-hundreds-of-wrestlers-showed-their-strength","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीर बाबा दियोली में हुआ वार्षिक दंगल, सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीर बाबा दियोली में हुआ वार्षिक दंगल, सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दमखम
ऊना के पीर बाबा दियोली का वार्षिक दंगल धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने भाग लिया और अपनी ताकत और तकनीक से दर्शकों को रोमांचित किया। कुश्ती के इस महाकुंभ में गांव के लोगों के साथ दूरदराज से भी खेल प्रेमी पहुंचे। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं उद्योगपति विश्वजीत पटियाल ने शिरकत की। अपने संबोधन में पटियाल ने कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल आयोजनों से न केवल गांवों की संस्कृति और परंपराओं को बल मिलता है, बल्कि युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति आकर्षित करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी 31 हज़ार रुपए दंगल कमेटी को अपनी ओर से सहयोग स्वरूप दिए। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।