Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
VIDEO : Deputy CM Mukesh Agnihotri said will talk to Punjab govt regarding construction of bridge in Jejon
{"_id":"66ba002d8ef7a5427101d0a9","slug":"video-deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-will-talk-to-punjab-govt-regarding-construction-of-bridge-in-jejon","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले-पंजाब सरकार से करेंगे जेजों में पुल निर्माण को लेकर बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले-पंजाब सरकार से करेंगे जेजों में पुल निर्माण को लेकर बात
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली की सीमा से लगता जेजों क्षेत्र पंजाब राज्य के अंतर्गत आता है, ऐसे में वहां पुल निर्माण के मुद्दे पर पंजाब सरकार से बातचीत की जाएगी। यह पुल हिमाचल के लोगों के आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए बोले कि खासकर हरोली में 2200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ड्रग पार्क इससे कनेक्ट होगा। ऐसे में वहां पुल की स्वाभाविक आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री के दौरे में उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा तथा अन्य पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उनके साथ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।