Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ayodhya Ram Mandir News: Ram Mandir construction work will take this many more days, Champat Rai gave informat
{"_id":"6855bd390a7af014e907e34e","slug":"ayodhya-ram-mandir-news-ram-mandir-construction-work-will-take-this-many-more-days-champat-rai-gave-informat-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण कार्य में अभी और लगेंगे इतने दिन, चंपत राय ने दी जानकारी!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण कार्य में अभी और लगेंगे इतने दिन, चंपत राय ने दी जानकारी!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 21 Jun 2025 01:27 AM IST
रामजन्मभूमि परिसर का समस्त कार्य इसी वर्ष अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगा। तब तक परिसर में निर्माणाधीन परकोटा का निर्माण पूरा होगा और इसके मध्य निर्मित पूरक मंदिरों तक आने-जाने के लिए संपर्क मार्ग बन जाएगा। साथ ही परिसर में यत्र-तत्र बिखरे पड़े पत्थरों को यथास्थान सुरक्षित रखवा दिया जाएगा।
अक्टूबर तक ही राम मंदिर के द्वितीय तल का भी अवशेष कार्य पूरा हो जाएगा। तब तक शेषावतार मंदिर का शिखर भी बन जाने की संभावना है। यह कहना था श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय का। वह शुक्रवार को दोपहर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पूर्व राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के लगभग डेढ़ सौ पत्रकारों को आमंत्रित कर रामलला व राम दरबार का दर्शन कराया गया।
महासचिव चंपतराय के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने पहले राम मंदिर के भूतल पर विराजमान रामलला का दर्शन किया, इसके बाद प्रथम तल पर पहुंच कर बारी-बारी से राम दरबार का दर्शन किया। इस दौरान साथ में रहे महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र, राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव व आरजेबी के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले ने पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया। इसके बाद ट्रस्ट ने पत्रकारों के दल के साथ फोटो सेशन भी कराया।
दर्शनोपरांत परिसर में ही पत्रकारों से बात करते हुए चंपतराय ने कहाकि वर्तमान में रामजन्मभूमि परिसर में मुख्य रूप से परकोटे व शेषावतार मंदिर का ही कार्य चल रहा है। परकोटे में अभी लगभग एक लाख 20 हजार घनफीट पत्थर लगने शेष हैं। इसमें कुल लगभग साढ़े आठ लाख घनफीट पत्थर लगाए जाने थे। टावर क्रेन की आवाजाही के कारण परकोटे का पूर्व व पश्चिम में लगभग 10-15 फीट हिस्सा नहीं बन पाया है।
अब टावर क्रेन का कार्य परिसर में समाप्त हो गया है, इसलिए अवशेष परकोटे का निर्माण शीघ्र कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो काे दिया गया है। शेषावतार मंदिर में भी लगभग चार हजार घनफीट पत्थर लगना बाकी है। 16 हजार घनफीट में से 12 हजार घनफीट पत्थर लगाया जा चुका है। वर्तमान में इसके शिखर का निर्माण चल रहा है। शिखर बन जाने के बाद कलश स्थापना के साथ धर्मध्वज दंड स्थापित कराया जाएगा।
अक्टूबर के बाद ही परकोटे के मंदिरों में दर्शन सुलभ हो पाने की संभावना है। इस अवसर पर एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विनय कुमार सिंह, लार्सन एंड टुब्रो के परियोजना निदेशक विनोद कुमार मेहता, टाटा कंसल्टेंसी के परियोजना निदेशक विनोद कुमार शुक्ला, विहिप कार्यकर्ता शरद शर्मा, ट्रस्ट से जुड़े रामशंकर यादव टिन्नू, यात्री सेवा केंद्र प्रभारी सोमेश अलंद आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।