Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi Bihar Visit: What did PM Modi talk to Shivji Sahni while giving him the house keys
{"_id":"685532b772f23c9c1e0aba79","slug":"pm-modi-bihar-visit-what-did-pm-modi-talk-to-shivji-sahni-while-giving-him-the-house-keys-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने घर की चाबी देते हुए शिवजी सहनी से क्या बातें कीं?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने घर की चाबी देते हुए शिवजी सहनी से क्या बातें कीं?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 20 Jun 2025 03:36 PM IST
गोपालगंज के शिवजी सहनी को पीएम मोदी ने घर की चाबी सौंपी तो उनके भाव कुछ इस अंदाज में देखने को मिले कि मानों उनके सपने पूरे हो गए हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि जब शिवजी सहनी पीएम मोदी के पास आए तो वो पीएम के पैर छूने के लिए झुके तो पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ कर उठाया और अपने पास बुलाकर उनसे कुछ बातें कीं। शिवजी सहनी पीएम मोदी से बात करते हुए काफी गंभीर लग रहे थे। पीएम मोदी ने उनका पीठ थपथपाया। शिवजी सहनी ने पीएम मोदी से अपने घर की चाबी ली और उनका अभिवादन किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सिवान जिले में पहुंचे हैं। जहां पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के 6684 पूर्ण आवासों के जरिए गरीबों को पक्के घर की चाबी सौंपी गई। पीएम मोदी ने पांच लाभार्थियों को मंच पर चाबी सौंपी। इन सभी लाभार्थियों से पीएम मोदी ने कुछ न कुछ बातें की। इस दौरान पांचों लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दशक में देश भर में चार करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर मिल चुके हैं। आप कल्पना कीजिए चार करोड़ लोगों को पक्के घर मिला।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन घरों में सपने सजते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी बिहार के 50 हजार परिवार के लिए घर की किस्त जारी किए गए हैं। मेरे लिए दोहरी खुशी की बात यह है कि यह घर माताओं और बहनों के नाम पर है। मेरी जिन बेटियों के नाम पर कभी कोई संपत्ति नहीं होती थी, अब वह अपने घरों की मालकिन बन रही है। हमारी सरकार घर के साथ-साथ बिजली पानी की सुविधा भी दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।