Hindi News
›
Video
›
India News
›
Azam Khan Bail: Azam Khan shows his old style, as soon as he is released from jail... | Amar Ujala
{"_id":"68d26a5bf2dce8dfe309cc45","slug":"azam-khan-bail-azam-khan-shows-his-old-style-as-soon-as-he-is-released-from-jail-amar-ujala-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Azam Khan Bail: Azam Khan का दिखा पुराना अंदाज, जेल से रिहा होते ही... | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Azam Khan Bail: Azam Khan का दिखा पुराना अंदाज, जेल से रिहा होते ही... | Amar Ujala
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Tue, 23 Sep 2025 03:07 PM IST
23 महीने बाद आखिरकार आजम खां जेल से रिहा हो गए है इस दौरान उनका वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला आजम कार में आगे बैठे नजर आए लेकिन इस बीच उनका वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला वो काला चसमा, काली सदरी और सफेद कुर्ते में वो नजर आए है। जेल से निकलते वक्त जो वीडियो सामने आई है उसमें वो अपने पुराने अंदाज में ही दिख रहे है। सामने आए इस वीडियो में आप साफ तौर देख सकते है की आजम कार में बैठे नजर आ रहे है इस बीच वो काला चसमा,काला कुर्ता और सफेद कुर्ते में रहे ड्राइवर सीट के बगल उनका पुराना ही अंदाज देखने को मिला। आजम खां दो साल बाद यानि की करीबन 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए है। खबरों की मानें तो जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं। एक गाड़ी में आजम खां चार लोगों के साथ बैठे हैं। इनमें उनके बेटे उनके प्रतिनिधि के साथ कुछ लोग शामिल थे। आजम यूपी की राजनीति में कद्दावर नेताओं में से एक गिने जाते है मुस्लिम नेताओं के बीच वो काफी लोकप्रिय है। वेस्ट यूपी में आजम का अलग ही दबदबा है। खैर आजम की रिहाई को लेकर सुबह से ही खुफिया विभाग की टीमें, पुलिस अलर्ट दिखी इस दौरान आजम की रिहाई को लेकर कई थानों की फोर्स वहां मौजूद रही। जिला जेल के सामने ओवर ब्रिज पर भी खड़े लोगों को पुलिस हटाती नजर आई। इसके पहले, रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंची। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद आजम खां रिहा हुए। 3 - 3 हजार के दो जुर्माने कोर्ट में जमा हुए। आजम खां की रिहाई को लेकर सपा नेता मौजूद रहे, बता दे की आजम खानं पर करीबन 100 से ज्यादा मामले दर्ज है, सिर्फ 93 मामले रामपुर में ही है ये मामले यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद दर्ज हुए थे और इसमें से कुछ मामले राजस्व से जुड़े हुए है। कुछ मामलों में उन्हे सजा हुई और कुछ में बारी हुए मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनपर कई मुकदमे अभी भी है। हालांकि की कुछ में उन्हे जमानत मिल चुकी है। अब एक बार फिर वो बाहर आए तो यूपी की राजनीति में हलचल तेज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।