Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Mahagathbandhan Seat Sharing, Congress candidate list
{"_id":"68e7a5f8b5f363fa7402ab0d","slug":"bihar-election-2025-mahagathbandhan-seat-sharing-congress-candidate-list-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान, कांग्रेस ने तैयार की उम्मीदवारों की लिस्ट!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान, कांग्रेस ने तैयार की उम्मीदवारों की लिस्ट!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 09 Oct 2025 05:39 PM IST
Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी तक राज्य में एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा हुआ है। NDA के साथ-साथ इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है।
तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर बैठकों का दौर जारी है। सीट बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है लेकिन गठबंधन की कुछ पार्टियों ने कई जगह अपने प्रत्याशी भी फाइनल कर दिया है। इसमें कांग्रेस सबसे आगे है।
कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति बैठक भी बुधवार को हुई। करीब 3 घंटे चली बैठक में 50 से 55 सीटों पर चर्चा हुई है और करीब 25 सीटों के नाम पर मुहर लग गई है। कांग्रेस अपनी पहली सूची जल्द जारी कर सकती है। बता दें कि, कांग्रेस चुनाव समिति की यह बैठक उस समय बुलाई गई है जब पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के नेताओं की तीसरे दौर की चर्चा हुई है।
कांग्रेस का यह कदम एक रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है। ताकि गठबंधन के साथियों के साथ साथ एनडीए को भी संदेश दिया जा सके कि कांग्रेस पार्टी बिहार चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।