कानपुर में बड़ा हादसा हुआ यहां के एक बाजार में अचानक एक काली एक्टिवा स्कूटी में धमाका हुआ धमाका इतना ज्यादा था की लोग सकते में आ गए। इस ममलें के बढ़ने के बाद अब इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है खबरों की मानें तो स्कूटी भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी की बताई जा रही है। दावा ये भी है कि यह स्कूटी दो साल पहले हमराज कॉम्प्लेक्स में अग्निकांड वाली रात को वहीं से चोरी हुई थी। बृजेंद्र ने इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज कराई थी। बरहाल अब चोरी की गाड़ी में धमाका होने से पुलिस से लेकर जांच एजेंसियां तक सतर्क हो गई हैं। जिसके बाद जांच एजंसियाँ भी जांच को लेकर मौके पर पहुंची है। मामलें में अब तक 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस विस्फोटमें आठ लोग घ्याल हुए हैं, इनमें चार की हालत नाजुक होने के चलते लखनऊ रेफ़र कर दिया गया. इसके साथ ही घटना की जांच के लिए ATS और NIA की टीमें भी लगी हैं.आपको बता दे की कानपुर के मिस्टन रोड के पास ये संकरा बाजार है जिसको स्थानीय लोग 'बिंदी बाजार' के नाम पुकारते हैं। यहां इन दिनों दिवाली के चलते खासा भीड़-भाड़ थी, बुधावर मस्जिद के पास खड़ी दो स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक विस्फोट की आवाज 500 मीटर से 1.5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के मकानों की दीवारें चटक गईं, दुकानों के शीशे टूट गए और एक खिलौना दुकान पूरी तरह तबाह हो गई. धुएं का गुबार छा गया और अफरा-तफरी मच गई. चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के बाद सड़क पर सामान बिखर गया, और लोग दौड़-भाग मचाने लगे वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया.फिलहाल पुलिस और जांच एजंसियां पूरे मामलें की छानबीन में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।