Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: New NDA seat-sharing formula emerges, JDU to get more seats than BJP, announcement today.
{"_id":"68eb4da98d3c157e660745a6","slug":"bihar-election-2025-new-nda-seat-sharing-formula-emerges-jdu-to-get-more-seats-than-bjp-announcement-today-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: NDA सीट शेयरिंग आया नया फॉर्मूला, JDU को BJP से ज्यादा सीटें, आज एलान।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: NDA सीट शेयरिंग आया नया फॉर्मूला, JDU को BJP से ज्यादा सीटें, आज एलान।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 12 Oct 2025 12:11 PM IST
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार में सीट बंटवारे पर पार्टी और राजग के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ एक बैठक की। भाजपा ने सहयोगी दलों के सामने सीट बंटवारे का एक नया फॉर्मूला रखा है। बताया जा रहा है कि इस पर करीब-करीब सहमति बन गई है और रविवार को इसकी घोषणा की जा सकती है। नए फॉर्मूले के तहत भाजपा खुद जदयू से एक सीट कम लेने को तैयार है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जदयू 101, भाजपा 100, चिराग पासवान की लोजपा-आर 26, जीतन राम मांझी हम 8 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग इस फॉर्मूले पर लगभग सहमत हैं, हालांकि वह जदयू और भाजपा की कुछ सीटों पर अपनी दावेदावी जता रहे हैं। वहीं, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को मनाने की कोशिशें जारी हैं। जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।नड्डा के आवास पर बैठक में मांझी भी मौजूद थे। हालांकि, राजनीतिक हलकों में उनकी नाराजगी खत्म न होने की अटकलें जारी रहीं। हम के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडे के सभी विकल्प खुले होने और राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन न होने के बयान को मांझी की पार्टी की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।बैठक से पहले भाजपा बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, राजग में सब कुछ ठीक है और सहयोगी दलों के सीटों के बंटवारे की घोषणा रविवार तक कर दी जाएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर फंसे पेच के बीच भाजपा ने अपने हिस्से की करीब सौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार को अमित शाह की उपस्थिति में बिहार कोर ग्रुप की आठ घंटे की मैराथन बैठक में सौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ। पार्टी की योजना सीट बंटवारे पर सहमति बनते ही दो चरणों में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाकर उम्मीदवारों की सूची जारी करने की है।
बैठक में राज्य इकाई द्वारा भेजे गए उम्मीदवारों के पैनल पर गहन विचार विमर्श किया गया। इसके बाद ज्यादातर सीटों पर दो नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी सूत्रों का कहना है सत्ता विरोधी रुझान को थामने के लिए आधे से अधिक सीटों पर नए और अपेक्षाकृत युवा चेहरों को मौका देने पर सहमति बनी है। निवर्तमान एक तिहाई विधायकों को टिकट से वंचित होना पड़ सकता है, जबकि कुछ विधायकों की सीट बदली जाएगी।
बीते चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से उसे 36 सीटों पर हार मिली थी। कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई सीटों पर विशेष मंथन हुआ। तय किया गया कि लगातार दो चुनाव हारने वाले चेहरों को इस चुनाव में मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पार्टी ने नजदीकी मुकाबले में हासिल हुई सीटों पर भी नया चेहरा देने का संदेश दिया। गौरतलब है कि बीते चुनाव में भाजपा को करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर बेहद नजदीकी मुकाबले में जीत हासिल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।