Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul and Priyanka get angry over the exclusion of women journalists from Amir Khan Muttaqi's press conference
{"_id":"68ea4b52c7628c50f501a4a0","slug":"rahul-and-priyanka-get-angry-over-the-exclusion-of-women-journalists-from-amir-khan-muttaqi-s-press-conference-2025-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amir Khan Muttaqi: अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर भड़के राहुल-प्रियंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amir Khan Muttaqi: अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बाहर रखने पर भड़के राहुल-प्रियंका
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 11 Oct 2025 05:49 PM IST
Amir Khan Muttaqi: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर लगे प्रतिबंध को लेकर विवाद बढ़ चुका है। प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सीधा पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए पीएम मोदी को टैग करते हुए पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृपया यह स्पष्ट करें कि तालिबान के प्रतिनिधि की भारत यात्रा के दौरान उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को हटाने को लेकर आपकी क्या स्थिति है?" उन्होंने आगे लिखा, "अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपकी मान्यता सिर्फ एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक सीमित दिखावा नहीं है, तो फिर हमारे देश में, जहां महिलाएं हमारी रीढ़ हैं, हमारी शान हैं, इतनी योग्य महिला पत्रकारों का यह अपमान कैसे होने दिया गया?"
प्रियंका गांधी के इसी पोस्ट को शेयर करते राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मोदी जी, जब आप किसी सार्वजनिक मंच पर महिला पत्रकारों को बाहर रखे जाने की अनुमति देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह संदेश दे रहे हैं कि आप उनके लिए खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं।” उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा कि, “हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। इस तरह के भेदभाव पर आपकी चुप्पी आपके ‘नारी शक्ति’ नारों की खोखलापन दिखाती है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।