छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और जालसाजी करने वाला दिल्ली का डर्टी बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, देर रात पुलिस ने उससे आगरा स्थित एक होटल में 15 मिनट तक पूछताछ की, और फिर उसे दिल्ली ले आई। अब उसे वसंतकुंज (नॉर्थ) थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर आरोप है कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ की और उनसे जालसाजी की।
इसके अलावा एक डर ये भी था कि पाखंडी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती कही देश छोड़कर न भाग जाए, इस लिए पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। चैतन्यानंद की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी भी की थी, हालांकि शनिवार देर रात बाबा को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।