Hindi News
›
Video
›
India News
›
I Love Muhammad Controversy: Who is behind the uproar in Bareilly? | UP News
{"_id":"68d6f1e7f699d9cda7004661","slug":"i-love-muhammad-controversy-who-is-behind-the-uproar-in-bareilly-up-news-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"I Love Muhammad Controversy: Bareilly में मचे बवाल के पीछे कौन? | UP News","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
I Love Muhammad Controversy: Bareilly में मचे बवाल के पीछे कौन? | UP News
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sat, 27 Sep 2025 01:34 AM IST
Link Copied
यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया जिसके बाद सब हैरान है सीएम योगी के प्रदेश में हुए इस बवाल पर अब पुलिस एक्शन में है । दरहसल कानपुर से ये पूरा मामला शुरू हुआ जिसके बाद आई लव मोहम्मद मामले में शुक्रवार को बरेली में बवाल देखने को मिला। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने धरना-प्रदर्शन का एलान किया और खुद गायब हो गए। मौलाना को न देखकर समर्थक भड़क गए। जिसके बाद नौमहला मस्जिद से विरोध तेज हुआ और बाद में विरोध जल्द ही बवाल में बदल गया। भीड़ ने दुकानों व वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति मामलें संभाला। इस बीच स्थिति यह हुई कि कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे माहौल सामान्य हुआ। अब बवालियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी है, यानि पुलिस एक्शन में है। बता दे आई लव मोहम्मद मामले में नवी की शान में गुस्ताखी करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मौलाना तौकीर ने 19 सितंबर को एलान किया था कि शुक्रवार को वह इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर वहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देंगे। गुरुवार रात करीब 12 बजे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने आईएमसी का पत्र मीडिया को भेजा, इसमें इस्लामियां कॉलेज में कोई कार्यक्रम न होने व नमाज के बाद पार्टी प्रमुख की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का जिक्र था। पत्र की पुष्टि के लिए प्रयास किए गए तो आईएमसी पदाधिकारियों ने कॉल ही रिसीव नहीं की। रात में जारी पत्र को शुक्रवार की सुबह मौलाना ने वीडियो जारी कर फर्जी बताया। दावा किया कि विरोध-प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही होगा। उन्होंने लोगों को बुलाया और अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताएं। दोपहर तक जब मौलाना का कोई पता न चला तब उनके बुलावे पर आए समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।