{"_id":"68d55ebf3edd94a42f0c418a","slug":"priyanka-gandhi-s-entry-in-bihar-assembly-elections-2025-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 25 Sep 2025 08:54 PM IST
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अब एक बड़ा प्लान बनाया है। कहा जा रहा है कि, बिहार में हुई CWC बैठक में कांग्रेस ने कई बड़े फैसले लिए है। कांग्रेस ने राज्य में आगामी चुनौतियों को देखते हुए मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी आवाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आने वाले दिनों में कांग्रेस भाजपा की तर्ज पर बिहार के हर गांव, जिले और बड़े शहरों में अपना प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। जो न केवल हर जिले में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बल्कि विभिन्न मुद्दों पर प्रेस वार्ता कर भाजपा-जेडीयू को घेरते हुए भी नजर आएंगे। पार्टी के इस चुनावी अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 26 सितंबर यानी शुक्रवार को बिहार पहुचेंगी। दोपहर 12 बजे राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। चुनावी एलान से ठीक पहले प्रियंका का महिलाओं से संवाद बहुत मायने रखता हैं। क्योंकि बिहार की राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी और उनकी समस्याओं को सामने लाना कांग्रेस की प्रमुख एजेंडे में शामिल है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा पार्टी को मतदाताओं के बीच सक्रियता दिखाने और चुनावी मैदान में ऊर्जा भरने का अवसर देगा। पटना में प्रियंका गांधी आंगनबाड़ी और जीविका कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी, जिससे महिलाओं मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश होगी। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से मिले उत्साह को बनाए रखने और महिलाओं व वंचित वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए प्रियंका की रैली कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।