Hindi News
›
Video
›
India News
›
Assam Rifles Convoy Attack: Main accused of attacking Assam Rifles in Manipur arrested
{"_id":"68d3e9b932f5aa8cf504288d","slug":"assam-rifles-convoy-attack-main-accused-of-attacking-assam-rifles-in-manipur-arrested-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Assam Rifles Convoy Attack: असम राइफल्स के काफिले पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Rifles Convoy Attack: असम राइफल्स के काफिले पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Wed, 24 Sep 2025 06:23 PM IST
Link Copied
मणिपुर में 19 सितंबर को असम राइफल्स के काफिले पर हुए घात लगाकर हमले के मुख्य आरोपी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हुए थे। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर जिला पुलिस, 33 असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के करीब एक बजे कामेंग इलाके में विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान 47 वर्षीय खोमद्राम ओजित सिंह उर्फ केइलाल को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पीएलए का जमानत पर बाहर आया सदस्य है और सीधे तौर पर 19 सितंबर के हमले में शामिल था। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी असम राइफल्स कर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद, अन्य व्यक्तियों के साथ लोकतक झील की ओर भाग गया और अपने हथियार और गोला-बारूद को एक गुप्त स्थान पर छिपा दिया था। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
यह हमला शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में हुआ था। असम राइफल्स के जवानों का वाहन इंफाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहा था। तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी थी। गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, 33 असम राइफल्स के जवानों की एक वाहन-आधारित टुकड़ी अपने पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नाम्बोल कंपनी ऑपरेटिंग बेस की ओर बढ़ रही थी।
इस दौरान नाम्बोल सबल लीकाई में, हाईवे पर टुकड़ी पर हमला किया गया था। आपको बता दें कि असम राइफल्स पूर्वोत्तर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा और आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए तैनात सबसे अहम अर्धसैनिक बल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।