Hindi News
›
Video
›
India News
›
Congress CWC Meeting: What did Congress leaders say about the meeting in Bihar? Pappu Yadav. Bihar Election 20
{"_id":"68d374f9d858366db002b32f","slug":"congress-cwc-meeting-what-did-congress-leaders-say-about-the-meeting-in-bihar-pappu-yadav-bihar-election-20-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Congress CWC Meeting: Bihar में बैठक पर क्या बोले कांग्रेसी नेता? Pappu Yadav। Bihar Election 2025","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress CWC Meeting: Bihar में बैठक पर क्या बोले कांग्रेसी नेता? Pappu Yadav। Bihar Election 2025
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 10:05 AM IST
Link Copied
बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम अरसे बाद इस साल धीरे-धीरे चर्चा में आया। आजादी के बाद लंबे समय तक बिहार में कांग्रेस की सरकार रही, तब तक सदाकत आश्रम खबरों में रहता था। इस सदी में इतनी चर्चा पहली बार इसी साल हो रही है। राहुल गांधी पटना आ-जा रहे। आज तो उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की यहीं बैठक भी रख दी है। बिहार चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कुछ ही नेताओं को प्रवेश मिलेगा। कांग्रेस कार्यसमिति में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा 85 सदस्य हैं। इनमें चार बिहारी हैं। जानें कांग्रेस के नेताओं ने क्या-क्या कहा? बिहार में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कहते हैं, "...यह बिहार में कांग्रेस के लिए गर्व की बात है। बिहार कांग्रेस की ओर देख रहा है, और कांग्रेस बिहार की ओर देख रही है..." वहीं कांग्रेस नेता मीरा कुमार का कहना है, "कांग्रेस और बिहार की जनता के लिए यह बेहद अहम दिन है। सीडब्ल्यूसी की बैठक लंबे समय के बाद बिहार में हो रही है। इससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी..."
राहुल गांधी कुछ ही देर में पटना पहुंचेंगे। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार षड्यंत्र कर वोट चोरी कर रही है। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर जनता के साथ साजिश रच रही है। देश की संपति को लूटकर अदानी को दे रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम के अंदर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता की भीड़ है। बिना पास किसी भी नेता को इंट्री नहीं है। आश्रम के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं ।
आज कांग्रेस के लिए खास दिन है। क्योंकि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज CWC की बैठक हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम से हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।