Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Update: The heat is increasing in Delhi-NCR, what will the weather be like in UP-Bihar? | Heat Wave |
{"_id":"68d39d2f79b58fc820037adc","slug":"weather-update-the-heat-is-increasing-in-delhi-ncr-what-will-the-weather-be-like-in-up-bihar-heat-wave-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ती जा रही गर्मी, UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम? | Heat Wave | Rain","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ती जा रही गर्मी, UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम? | Heat Wave | Rain
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: श्रुति Updated Wed, 24 Sep 2025 04:04 PM IST
देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और कई अन्य राज्यों में मॉनसून की बारिश अब पूरी तरह से रुक चुकी है। हालांकि, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है। यहां तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दशहरा तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
वहीं, मौसम विभाग ने उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में मौसम में बदलाव के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस प्रकार देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी परिस्थितियों का मिजाज काफी अलग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।