Hindi News
›
Video
›
India News
›
Leh Ladakh Protest Updates: What is the situation in Ladakh now? | Amar Ujala |
{"_id":"68d4f5341e74cd6669018801","slug":"leh-ladakh-protest-updates-what-is-the-situation-in-ladakh-now-amar-ujala-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Leh Ladakh Protest Updates: लद्दाख में अब कैसे हैं वहां के हालात? | Amar Ujala |","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Leh Ladakh Protest Updates: लद्दाख में अब कैसे हैं वहां के हालात? | Amar Ujala |
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Thu, 25 Sep 2025 01:24 PM IST
नेपाल में जिस तरह से अपने मांगों को लेकर सड़कों पर युवाओं का हुजूम दिखा ठीक उसी तरह ही कुछ ऐसा ही मामला लद्दाख से भी सामने आया। आपको बता दे की यहां पूर्ण राज्य का दर्जा और कई मांगों को लेकर लेह में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें कई लोगों की जान गई। खबरों की मानें तो युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में अभी तक 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 40 पुलिसकर्मी शामिल बताए जा रहे है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीच प्रदर्शनकारियों ने BJP और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के दफ्तर और कई वाहनों में आगजनी भी की है। हालांकि इस बीच सुरक्षाबल अलर्ट रहे। आपको बता दे कि भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले भी दागे, लाठीचार्ज किया। खैर अब लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। जिससे किसी भी तरह का मामला न बढ़े। अब वहाँ के मामले को लेकर केंद्र सरकार ने भी जानकारी दी है। बताया है की मामला अब शांत है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में स्थिति नियंत्रण में है और शाम 4 बजे के बाद से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में लोगों से मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने से बचने की भी अपील की गई है। बयान में कहा गया है कि सुबह हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को छोड़कर,लद्दाख में स्थिति शाम 4 बजे तक नियंत्रण में आ गई है. खबरों की मानें तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और काउंसलर फुटसोग स्टेजिन त्सेपाग पर भड़काऊ भाषण देने के लिए मामला दर्ज किया गया है। वहीं ये भी जानकारी समाने आई है सोनम वांगचुक की अगुवाई में लगभग 15 लोग बीते 10 सितंबर से 35 दिन के धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उनकी मांग लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा व सांस्कृतिक व सांविधानिक सुरक्षा के लिए छठी अनुसूची में शामिल किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।