Hindi News
›
Video
›
India News
›
Vande Bharat Rajasthan: Travel to Delhi becomes easier in Rajasthan with the gift of 2 high-speed Vande Bharat
{"_id":"68d4663b0ea41ac3540e5ef3","slug":"vande-bharat-rajasthan-travel-to-delhi-becomes-easier-in-rajasthan-with-the-gift-of-2-high-speed-vande-bharat-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Rajasthan: दिल्ली का सफर और आसान राजस्थान को मिला हाई स्पीड 2 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat Rajasthan: दिल्ली का सफर और आसान राजस्थान को मिला हाई स्पीड 2 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 25 Sep 2025 03:14 AM IST
Link Copied
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया, "कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 ट्रेनों का शुभारंभ राजस्थान से किया जाएगा जिसमें से 2 वंदे भारत ट्रेन हैं। ये राजस्थान के लोगों के लिए खुशी की बात है। बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा थी। जोधपुर से दिल्ली कैंट की बीच वंदे भारत और बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ होगा। उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच 22 डिब्बे की LHP ट्रेन का भी शुभारंभ होगा।" आपको बता दें कि काफी लंबे समय से राजस्थान की ओर मांग की जा रही थी कि दिल्ली की ओर जाने वाली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन संचालित की जानी चाहिए । जिससे राजस्थान के लोगों को आने- जाने में आसानी हो । इसीलिए अब प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने जा रहे हैं।
इन दो नई ट्रेनों के साथ, राजस्थान में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो राज्य के रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन अत्याधुनिक ट्रेनों में यात्रियों के लिए कई विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं, जिनमें घूमने वाली सीटें, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई, और आरामदायक बैठने की व्यवस्था शामिल है। इन नई सेवाओं से न केवल यात्रा के समय में बचत होगी, बल्कि यह राजस्थान के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास में भी सहायक सिद्ध होंगी। अब अगर इन ट्रेनों का संचालन शुरू अगर होता है तो राजस्थान के लोगों को काफी आराम हो जाएगा दिल्ली से जुड़ना। इसीलिए राजस्थान के लोगों के साथ- साथ राजस्थान की सरकार भी लगातार हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहे थे। आखिकरकार लोगों का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा कर ही दिया। यह ट्रेन 'ब्लू सिटी' जोधपुर को देश की राजधानी से सीधे जोड़ेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।