{"_id":"68d3f7c6157d141c550fb517","slug":"azam-khan-on-akhilesh-yadav-denies-rumors-about-joining-the-bsp-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Azam Khan on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवालों पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Azam Khan on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवालों पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 24 Sep 2025 07:23 PM IST
Azam Khan on Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को रामपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हर सवालों का खुलकर जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि, मैं 27 महीने जेल में बिताए हैं और इस बार उन्हें अपेक्षाकृत कम समय के बाद रिहा किया गया है। इस दौरान आजम खान ने खुद को "छोटा आदमी" बताते हुए चौंकाने वाला बयान दिया।
वहीं, बसपा में शामिल होने की अटकलों पर आजम खान ने कहा कि वह चरित्र को महत्व देते हैं और लोग इसी वजह से उनका सम्मान और प्यार करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि जेल में रहने के दौरान उन्हें सिर्फ़ अपनी पत्नी का ही फोन नंबर याद था, और अब वह उसे भी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि पाँच साल तक घर से दूर रहने के बाद, वह मोबाइल फोन चलाना भूल गए हैं और अब उनके पास फोन भी नहीं है। आजम खान ने आगे कहा कि वह खुद को बड़ा आदमी नहीं, बल्कि एक आम इंसान मानते हैं।
आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव बड़े नेता हैं और उन्होंने मेरे बारे में बात करके मेरा हौसला बढ़ाया। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। बता दें कि, सपा नेता आजम खान ने जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को समर्थकों से मुलाकात की और मीडिया से बात की। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। कहा कि उनसे मिलने न आने वाले नेताओं से कोई नाराजगी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।