सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Trump in UNGA: Teleprompter malfunctions while Trump is speaking at the UNGA, causing laughter.

Trump in UNGA: संयुक्त महासभा में ट्रंप के बोलते वक्त खराब हुआ टेलीप्रॉम्प्टर, हंसने लगे लोग।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 01:17 PM IST
Trump in UNGA: Teleprompter malfunctions while Trump is speaking at the UNGA, causing laughter.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के मंच से खराब एस्केलेटर और टेलीप्रॉम्प्टर को लेकर की गई शिकायत पर अब यूएन ने खुद पलटवार किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने साफ किया है कि एस्केलेटर की गड़बड़ी ट्रंप की टीम की वजह से हुई, जबकि टेलीप्रॉम्पटर की जिम्मेदारी भी व्हाइट हाउस की टीम की थी।  गौरतलब है कि ट्रंप ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिकायत की कि उनका एस्केलेटर बीच में ही रुक गया और टेलीप्रॉम्प्टर भी काम नहीं कर रहा था। उन्होंने इन घटनाओं को संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली पर तंज करने के लिए इस्तेमाल किया था। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज मे कहा था- जो भी इसे चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है। उनकी इस बात पर पूरा हॉल हंस पड़ा।संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजैरिक ने साफ किया कि गलती संयुक्त राष्ट्र की नहीं थी। उन्होंने कहा, "अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के एक वीडियोग्राफर ने संभवतः गलती से एस्केलेटर की सुरक्षा प्रणाली (सेफ्टी मैकेनिज्म) को सक्रिय कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से एस्केलेटर में लोगों या चीजों को फंसने से बचाया जाता है। हो सता है कि वीडियोग्राफर ने गलती से इसी प्रणाली को सक्रिय कर दिया हो।

दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए टेलीप्रॉम्प्टर के संचालन की जिम्मेदारी भी व्हाइट हाउस की थी।  संयुक्त राष्ट्र ने यह भी बताया कि एस्केलेटर के रुकने की समस्या वहां नई नहीं है। हाल के महीनों में न्यूयॉर्क और जेनेवा स्थित दफ्तरों में आर्थिक संकट के कारण लिफ्ट और एस्केलेटर को कई बार बंद भी किया गया है। यह संकट आंशिक रूप से अमेरिका से मिलने वाले धन में देरी की वजह से है, जबकि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा आर्थिक सहयोगी है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा किया है। संयुक्त राष्ट्र में ट्रंप ने दावा किया कि, पिछले सात महीने मैंन सात बड़े युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने कहा कि, मैं युद्ध समाप्त करके लाखों लोगों की जान बचाने में बहुत व्यस्त था. बाद में मुझे एहसास हुआ कि संयुक्त राष्ट्र हमारे लिए नहीं है. हमारे पास अपार क्षमता है...ट्रंप ने कहा कि मैंने अपने सात महीने के प्रशासन में सात देशों में चल रहे अकल्पनीय युद्ध को समाप्त कराया। इनमें कंबोडिया-थाईलैंड, कोसोवो-सर्बिया, कांगो-रवांडा, भारत-पाकिस्तान, इस्राइल-ईरान, मिस्र और इथोपिया और आर्मेनिया-अजरबैजान शामिल हैं।


यह बहुत बुरा है कि ये काम संयुक्त राष्ट्र के बजाय मुझे करने पड़े। दुख की बात है कि इन सभी मामलों में संयुक्त राष्ट्र ने इनमें से किसी में भी मदद करने की कोशिश नहीं की। संयुक्त राष्ट्र की एक शरणार्थी एजेंसी है, जो विस्थापित लोगों की मदद करती है। यह साफ नहीं है कि ट्रंप उस एजेंसी का जिक्र कर रहे थे या नहीं। ट्रंप ने दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र पश्चिमी देशों और उनकी सीमाओं पर हमले के लिए धन मुहैया करा रहा है। उन्होंने यूएन पर अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर आने वाले प्रवासियों को कैश कार्ड देने का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

24 Sep 2025

Maharashtra Flood News : महाराष्ट्र में भीषण बारिश से मची तबाही, NDRF की 17 टुकड़ियां की गई तैनात

24 Sep 2025

UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड खालिद मलिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

24 Sep 2025

Bihar Election 2025: CWC की बैठक से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने किया चौंकाने वाला दावा

24 Sep 2025

Bihar Election 2025: बिहार में कांग्रेस की CWC बैठक पर पप्पू यादव ने कर दिया एक और बड़ा दावा

24 Sep 2025
विज्ञापन

Azam Khan Release News : आजम खान के रिहा होने पर चंद्रशेखर आजाद ने कह दी ये बड़ी बात

24 Sep 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के इन नेताओं ने बढ़ाई तेजस्वी यादव की टेंशन!

23 Sep 2025
विज्ञापन

Aparna Yadav on Azam Khan Bail News: आजम खान की रिहाई पर क्या बोलीं अपर्णा यादव?

23 Sep 2025

Rahul Gandhi: वोट चोरी के आरोपों के बाद Rahul Gandhi ने अब क्या बोल दिया? | Amar Ujala

23 Sep 2025

Pakistan Air Strike: पाकिस्तानी सेना ने अपने ही नागरिकों को उड़ाया, बरसा दिए आसमान से बम

23 Sep 2025

Azam Khan: सीतापुर जेल से निकलते ही आजम खान का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा

23 Sep 2025

आजम खान की रिहाई पर समर्थकों को पहुंचना पड़ा महंगा, पुलिस ने कर दी ये कार्रवाई

23 Sep 2025

Israel Hamas War: डोनाल्ड ट्रंप करेंगे इस्लामिक देशों के साथ मुलाकात,खत्म होगा इस्राइल हमास संघर्ष ?

23 Sep 2025

Shivpal Yadav on Azam Khan Bail: आजम खान के BSP में जाने की अटकलों पर क्या बोले शिवपाल यादव?

23 Sep 2025

भारत या चीन, Trump के वीजा से कैसे होगा ज्यादा नुक्सान?

23 Sep 2025

Heavy Rain in West Bengal: कोलकाता में भारी बारिश का कहर, अब तक सात लोगों की मौत | West Bengal News

23 Sep 2025

Azam Khan Bail: Azam Khan का दिखा पुराना अंदाज, जेल से रिहा होते ही... | Amar Ujala

23 Sep 2025

Azam Khan Bail: अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर क्या कहा सुनिए

23 Sep 2025

टैरिफ, H-1B वीजा और सऊदी-पाक रक्षा समझौते पर क्या बोले शशि थरूर?

23 Sep 2025

Assamese Singer Zubeen Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन, पत्नी की आंखों से छलक रहे थे आंसू

23 Sep 2025

GST New Rates: अगर दुकानदार पुराने MRP पर ही सामान दे तो ग्राहक को क्या करना चाहिए ? जानें ।

23 Sep 2025

लागू हुआ GST 2.0 लेकिन कितना कामयाब साबित होगा यह बदलाव?

23 Sep 2025

रिहाई के बाद आजम खां छोड़ेंगे अखिलेश का साथ, इस पार्टी में होंगे शामिल!

23 Sep 2025

Rain Havoc: हिमाचल भूस्खलन से 1 व्याक्ति की मौत, Delhi-UP में मानसून के यू-टर्न से मुश्किल।

23 Sep 2025

MP के Indore में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत | Building Collapse | Breaking

23 Sep 2025

भारत से पाकिस्तान की हार पर इमरान खान ने PCB और असीम मुनीर पर कसा तंज

23 Sep 2025

कोलकाता में जमकर हुई बारिश, अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

23 Sep 2025

Bihar Elections 2025: कांग्रेस CWC की बैठक बिहार में क्यों? प्रियंका गांधी मोतीहारी में करेंगी रैली

23 Sep 2025

S Jaishakar Meets Marco Rubio: Tariff, H1-B Visa विवाद के बीच दोनों नेताओं के बीच हुई क्या बातचीत?

23 Sep 2025

Naxal Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों का सुरक्षाबलों ने किया एनकाउंटर, अमित शाह ने जताई खुशी

23 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed