Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar elections 2025 Congress holds first CWC meeting what about tejashwi yadav
{"_id":"68d3bc354a66f6727c088ee6","slug":"bihar-elections-2025-congress-holds-first-cwc-meeting-what-about-tejashwi-yadav-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Congress CWC Meeting: तेजस्वी यादव नहीं होंगे सीएम फेस! RJD के साथ हो गया गेम!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Congress CWC Meeting: तेजस्वी यादव नहीं होंगे सीएम फेस! RJD के साथ हो गया गेम!
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Wed, 24 Sep 2025 03:09 PM IST
बिहार में चुनाव होने हैं और तेजस्वी सीएम बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनके इसी सपने पर पानी फिर गया है। कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम फेस प्रोजेक्ट करने से मना कर दिया है। दरअसल बिहार की सियासी फिजाओं में यही खबर है कि तेजस्वी को कांग्रेस किसी भी कीमत पर सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं करेगी और ये क्लियर भी कर दिया है कि सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच सीएम चेहरे को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की ओर से कांग्रेस के साथ खेले गए 'खेल' जैसी अटकलें अब फिर से लगाई जा रही हैं। इस बार मामला विपक्षी दलों के महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर अटक गया है। राजद के नेता और तेजस्वी यादव भी खुद को सीएम फेस बता चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक चुप्पी साधे हुए है। इस बीच एक बड़े कांग्रेसी ने साफ कर दिया कि सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेगा। हाल की में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की थी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सूत्रों के मुताबिक, इससे उत्साहित कांग्रेस गठबंधन से राज्य में 70 सीटें मांग रही है। इन सीटों में उन सीटों पर भी फोकस हैं, जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस मन मुताबिक सीटें पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसी चलते कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अभी तक सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है। इस बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से पहले पटना पहुंचे कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार ने लालू यादव की टेंशन बढ़ाने वाला बयान दे दिया। महागठबंधन में क्या तेजस्वी यादव सीएम फेस होंगे? इस सवाल के जवाब में डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में सीएम का चेहरा कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।