Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Grand Alliance plays political bet on backward and Dalits, makes this special plan
{"_id":"68d4598ee615de4aa501b204","slug":"bihar-election-2025-grand-alliance-plays-political-bet-on-backward-and-dalits-makes-this-special-plan-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: महागठबंधन ने खेला पिछड़े, दलितों पर सियासी दांव, बना ये खास प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: महागठबंधन ने खेला पिछड़े, दलितों पर सियासी दांव, बना ये खास प्लान
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 25 Sep 2025 02:20 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जब हम बिहार में सत्ता में आएंगे तो हम 10 सूत्रीय कार्यक्रम लागू करेंगे... हमें पिछड़े वर्ग, दलितों और अन्य लोगों का उत्थान करना होगा जो अपने अधिकारों से वंचित हैं. इस मामले पर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं है। बल्कि महागठबंधन के लगभग सभी दल इस मुद्दे पर एकजुट हैं। VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "आज हमने '10 काम अति पिछड़ों के नाम' संकल्प पत्र जारी किया है। हमारी सरकार बनने के बाद हम सबसे पहले ये 10 काम हम करेंगे. महागठबंधन में हमें जितनी भी सीट मिलेंगी उसमें से आधी सीटों पर SC, ST और अति पिछड़ा समाज को चुनाव लड़ाने का काम करेंगे।" हालांकि जहां एक तरफ महागठबंधन इस मामले पर अपना नया वोट बैंक बनाने की तैयारी में है तो वहीं विरोधियों की ओर से इस मामले पर नया सियासी समीकरण तैयार किया जा रहा है।
ऐसे में देखना महत्वपूर्ण होगा कि बिहार की जनता किस पर ज्यादा भरोसा करती है। आपको बता दें कि CWC की बैठक और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, "(कांग्रेस) अकेले लड़ेंगे तो एक भी उम्मीदवार की ज़मानत नहीं बचेगी। वे दूसरे के आधार पर बोल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जब अकेले लड़े थे तब अमेठी भी चली गई थी बिहार में NDA की सरकार बनेगी।"CWC की बैठक पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "ये कांग्रेस की नॉन वर्किंग कमेटी की बैठक है। इसमें जितने नेता आए हैं वे नॉन वर्किंग हैं। खाकर दिल्ली में पड़े रहते हैं। कांग्रेस 3 लोकसभा चुनाव हारी। यही CWC के सदस्य हैं जो हराते हैं। दिल्ली में भी 0 पर आउट हुए यहां भी 0 पर आउट होने वाले हैं। अब एक तरफ महागठबंधन की पार्टियां पिछ़ड़ों और दलितों को साधने में जुटी हुई है, तो दूसरी तरफ विरोधियों की ओर से उनकी कार्यशैली पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन के लिए और चुनौतियां बढ़ने वाली हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।