{"_id":"68d5241f8d6faa9e110c64ca","slug":"drdo-successfully-launched-agni-prime-missile-explained-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agni Prime Missile: मुल्ला मुनीर भी बाप-बाप करेगा! DRDO ने वो मिसाइल बना दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agni Prime Missile: मुल्ला मुनीर भी बाप-बाप करेगा! DRDO ने वो मिसाइल बना दी
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 25 Sep 2025 04:44 PM IST
भारत में सेना की ताकत का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि भारतीय सेना ही नहीं बल्कि DRDO ने भी कई ऐसे मिसाइलों का परीक्षण किया है जो दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई जब चलती ट्रेन से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह नई पीढ़ी की मिसाइल रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से छोड़ी गई. परीक्षण पूरी तरह सफल रहा. यह पहली बार है जब खास डिजाइन वाली रेल लॉन्चर से मिसाइल दागी गई. इससे भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जिनके पास 'कैनिस्टराइज्ड' लॉन्च सिस्टम है, जो रेल नेटवर्क पर चलते हुए मिसाइल छोड़ सकता है. क्या है अग्नि प्राइम अग्नि-प्राइम अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक मिसाइल है. यह इंटरमीडिएट रेंज (मध्यम दूरी) वाली है, जो 2000 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है. इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स हैं, पहले मिसाइलें फिक्स्ड साइट्स से दागी जाती थीं, लेकिन यह लॉन्चर दुश्मन को चकमा दे सकता है. रेल पर चलते हुए लॉन्च करने की क्षमता से भारत की मिसाइल ताकत कई गुना बढ़ गई. अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल की सफल लॉन्चिंग कई मायने में भारत के लिए खास उपलब्धि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।