Hindi News
›
Video
›
India News
›
Amar Ujala's special report on 'Rifle Woman' from the India-Myanmar border
{"_id":"68d65637b1d4776bb302af1f","slug":"amar-ujala-s-special-report-on-rifle-woman-from-the-india-myanmar-border-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-म्यांमार सीमा से 'राइफल वूमन' पर अमर उजाला की खास रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-म्यांमार सीमा से 'राइफल वूमन' पर अमर उजाला की खास रिपोर्ट
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Fri, 26 Sep 2025 02:30 PM IST
भारत-म्यांमार सीमा से अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट… नवरात्र की रात और दुर्गा का सजीव रूप। रिपोर्टर एन. अर्जुन जब पहली बार जौखतार और जौते चौकियों पर असम राइफल्स की राइफल वूमन के साथ LIVE ऑपरेशन में शामिल हुए, तो हर पल वीरता और पराक्रम की गूंज महसूस की। ये वही बेटियां हैं, जो अंधेरे जंगलों और खड़ी पहाड़ियों में दुश्मनों पर बिजली की तरह टूट पड़ती हैं।
भारत-म्यांमार सीमा मणिपुर, मिज़ोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी है। यह इलाका ड्रग्स तस्करी का सबसे बड़ा मार्ग है। म्यांमार से मेथाम्फेटामाइन (याबा टैबलेट, क्रिस्टल), हेरोइन और गांजा की खेप करोड़ों में भारत पहुंचती है। लेकिन मातृशक्ति की ये वीरांगनाएं तस्करों के हर दांव को नाकाम कर रही हैं।
ग्राउंड रिपोर्ट में साफ दिखा रात का अंधेरा, हथियारबंद तस्करों की हलचल और पहाड़ी रास्तों से घुसपैठ की कोशिशें। तभी जंगल की खामोशी तोड़ती हैं असम राइफल्स की वूमन कमांडो। पलक झपकते ही दुश्मनों पर टूट पड़ना, ठीक वैसे ही जैसे काली या दुर्गा संहार करती हैं।
असम राइफल्स, भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल, गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है। इसका नारा है “Sentinels of the North East”। यही जज़्बा इन बेटियों में नजर आता है। हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग की बेटियां एकजुट होकर मातृभूमि की रक्षा कर रही हैं।
नवरात्र की इस घड़ी में जब देशभर में शक्ति की पूजा हो रही है, भारत-म्यांमार सीमा पर उसकी असली परिभाषा दिखाई देती है। यहां शक्ति सिर्फ आराधना नहीं, बल्कि जिंदा हकीकत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।