Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
{"_id":"68d5bfbc07f5cf078101d923","slug":"weather-forecast-how-will-the-weather-be-at-your-place-today-weather-update-amar-ujala-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 26 Sep 2025 03:48 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के समय उमस भी महसूस की जा सकती है। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। रात में भारी बारिश की आशंका है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वाराणसी और आगरा में भी मौसम मुख्यतः शुष्क और गर्म रहेगा। मरुधरा राजस्थान में आज मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा।
जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जोधपुर और उदयपुर में भी दिन में तेज धूप के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। कुल मिलाकर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कल मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। मानसून की वापसी के बाद अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जम्मू- कश्मीर में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। जम्मू में भी मौसम साफ रहेगा, यहाँ अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लेह में आज दिन में आसमान साफ और धूप खिली रहेगी। हालांकि, यहाँ रातें काफी ठंडी होंगी।
अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शिमला में दिनभर धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अमृतसर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में भी दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।