क्या जीएसटी में फिर बड़े बदलाव होने वाले है? ऐसा इसलिए क्यों की पीएम मोदी ने कुछ ऐसा बोला है जिसके बाद इसको लेकर अटकलने तेज हो गई है। या यूं कहे कायसों का बाजार गर्म हो गया है। दरहसल पीएम मोदी ने GST 2.0 के बारें में बात करते हुए मंच से कहा है की साल 2025 में प्रमुख सुधार किए जाएंगे.साथ ही उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी उसी तरह लोगों पर टैक्स यानी कर का बोझ कम होता जाएगा. बता दे इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि यह एक "संरचनात्मक बदलाव" है।,"ये भारत के विकास की कहानी को नई उड़ान देंगे। उन्होंने कहा कि ये सुधार जीएसटी पंजीकरण को सरल बनाएंगे, कर विवादों को कम करेंगे और एमएसएमई के लिए रिफंड में तेजी लाएंगे, जिससे हर क्षेत्र को लाभ होगा।" इसके आगे उन्होंने की पीएम मोदी ने इसके आगे कांग्रेस पर निशाना साधा , उन्होंने कहा है की कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को गुमराह करने करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल, जो 2014 से पहले सरकार चला रहे थे, अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए जनता से वे झूठ बोल रहे हैं।" पीएम ने ये भी कहा,की सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकारों के दौरान टैक्स के ज़रिए जमकर लूट होती थी और लूटे गए पैसे को और भी लूटा जाता था। देश का आम नागरिक टैक्स के बोझ से परेशान था।" बता दे की साल 2014 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाले मोदी ने दावा किय उनकी सरकार ने करों में काफी कमी की है, इंफलेशन पर रोक लगाया है और लोगों की आय और बचत दोनों में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने और नए जीएसटी सुधारों को लागू करने से नागरिकों को अकेले इस वर्ष 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। मोदी ने कहा कि देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। बता दे कि नवरात्रि से जीएसटी में बड़े बदलाव हुए जिसके बाद रोजमर्रा के कई समान सस्ते और किफायती हो गए है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।