Hindi News
›
Video
›
India News
›
Lalu's daughter Rohini Acharya has openly challenged Tejashwi Yadav's supporters
{"_id":"68d545e08d6faa9e110c64f0","slug":"lalu-s-daughter-rohini-acharya-has-openly-challenged-tejashwi-yadav-s-supporters-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के समर्थकों को दी खुली चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के समर्थकों को दी खुली चुनौती
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 25 Sep 2025 07:08 PM IST
Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, रोहिणी आचार्य ने अपने भाई और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थकों को खुली चुनौती दी है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव को किडनी ना देने से जुड़ी अफवाहों पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर विरोधियों और तेजस्वी यादव के समर्थकों को खुली चुनौती दी है।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि "कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ व् कोई मांग "किसी" के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है , तो राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूँगी... "
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "साथ ही दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ - दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके , तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब 'जिस किसी' के भी कहने पर ऐसा कर - कह रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर माँ - बहन - बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि "भविष्य में वो कभी किसी माँ - बहन - बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे ..."
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।