Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Giriraj Singh again attacked Rahul Gandhi, saying this shocking thing!
{"_id":"68d5af713219d0d0fb057e84","slug":"bihar-election-2025-giriraj-singh-again-attacked-rahul-gandhi-saying-this-shocking-thing-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने फिर राहुल गांधी बोला हमला, कह दी ये चौंकाने वाली बात!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने फिर राहुल गांधी बोला हमला, कह दी ये चौंकाने वाली बात!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:39 AM IST
Link Copied
बिहार का सियासी पारा दिन ब दिन हाई होता चला जा रहा है और नेताओं की ओर से लगातार एक दूसरे पर तीखा हमला बोला जा रहा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी अगर सामान्य घर में पैदा होते तो इन्हें गांव, मोहल्ले के लोग भी नहीं पहचानते। नरेंद्र मोदी सामान्य घर में जन्म लिए गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। विश्व के सबसे बड़े नेता है। राहुल गांधी दुनिया में जाकर भारत का अपमान करते हैं गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को 'नालायक' और 'देशद्रोही' तक कहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठाने का आरोप लगाया और कहा कि वह 'पाकिस्तान की भाषा' बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के विदेशों में दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई, और उन पर भारत की आलोचना करने तथा देश की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया। हालिया आलोचना में, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के लिए 'नेपो किड' शब्द का इस्तेमाल किया और उनके विजन डॉक्यूमेंट को 'भारत विरोधी' और 'बिहार को गाली देना' बताया। उन्होंने कहा है कि बिहार में राहुल गांधी का कोई 'अस्तित्व' नहीं है और कांग्रेस आरजेडी के कंधे पर टिकी हुई है।आपको बता दें कि इन दिनों केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विरोधियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं. खासकर राहुल गांधी और ओवैसी पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। ओवैसी किशनगंज से अपनी सीमांचल यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं और उन्होंने कहा कि “इस बार किसी भी कीमत पर बीजेपी को बिहार में जीतने नहीं देंगे.” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “ओवैसी चाहे जितना मुसलमान-मुसलमान चिल्ला लें, इस बार उन्हें कोई वोट नहीं देगा. उनका वोट बैंक पहले ही तेजस्वी यादव ले चुके हैं. भाजपा की ही सरकार बनेगी और कोई भी इसे रोक नहीं सकता.”गिरिराज सिंह ने महागठबंधन और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास बिहार के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है. उन्होंने महागठबंधन के ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ और विज़न डॉक्यूमेंट पर कटाक्ष करते हुए इसे भारत विरोधी और बिहारियों को गाली देने वाला करार दिया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।