Hindi News
›
Video
›
India News
›
I Love Muhammad Poster Controversy: VHP leader makes a big statement on the I Love Muhammad poster controversy
{"_id":"68d6a80ef0be1c509c04c9d6","slug":"i-love-muhammad-poster-controversy-vhp-leader-makes-a-big-statement-on-the-i-love-muhammad-poster-controversy-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"I Love Muhammad Poster Controversy: आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पर वीएचपी नेता का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
I Love Muhammad Poster Controversy: आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पर वीएचपी नेता का बड़ा बयान
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 26 Sep 2025 08:19 PM IST
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान खलील स्कूल के पास कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी पटकीं। साथ ही मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया है। डीआईजी रेंज बरेली अजय कुमार साहनी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करना चाहते थे, उन्हें खदेड़ दिया गया है।
आई लव मोहम्मद को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद का बोर्ड लगाकर हिंसा और नफरत का सामना बेचा जा रहा है। इस बोर्ड का उपयोग करके पूरे देश में वाहन तोड़े जा रहे हैं, जलाए जा रहे हैं। पुलिस थानों पर हमला हो रहा है। हिंदुओं की दुकानों पर हमला हो रहा है। बहन-बेटी का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मोहब्बत का इजहार करने का कौन सा तरीका है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शायद आप यही तरीका जानते हैं। उन्होंने कहा कि इसको किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
आपको बता दें कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा था कि मीडिया जो खबरें चल रही हैं, वह सरासर गलत हैं। पुलिस प्रशासन के साथ कुछ मुखबिरों ने मिलकर साजिश रचकर यह काम किया है। मौलाना ने कहा कि उन्होंने जो एलान किया था। उसके मुताबिक अमल किया जाएगा।
जुमे की नमाज नौमहला मस्जिद में पढ़ेंगे। उसके बाद बहुत ही जिम्मेदारी और अमन के साथ हम अपनी तकलीफों और परेशानियों के लिए डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन देना चाहते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। अगर जिला प्रशासन लोगों को रोक-टोक करेगा या उनके साथ बदतमीजी की जाएगी। ज्यादती की जाएगी तो उसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की खुद होगी। हमारा कार्यक्रम पूरी तरह अमन का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।