Hindi News
›
Video
›
India News
›
Congress got angry when Jyotiraditya Scindia targeted Rahul Gandhi
{"_id":"689709d3391e9b076301f808","slug":"congress-got-angry-when-jyotiraditya-scindia-targeted-rahul-gandhi-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना तो भड़क उठी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना तो भड़क उठी कांग्रेस
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 09 Aug 2025 02:11 PM IST
Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi: कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनावी धांधली के दावों को लेकर राहुल गांधी की आलोचना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार किया हैं। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ से 'मोटे' हुए लोग सबूतों पर आधारित जांच से डरते हैं और खुद को बेनकाब होने से बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि जैसे ही पार्टी को मतदाता सूचियां मिलेंगी, सबसे पहले ऐसे लोगों के निर्वाचन क्षेत्रों की पड़ताल की जाएगी।
बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्वाचन आयोग और देश की अर्थव्यवस्था के खिलाफ बयानों के लिए शुक्रवार को गांधी की आलोचना की और कहा कि यह उनकी दिवालिया मानसिकता को दर्शाता है। साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना भोपाल में कहा, जो लोग भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मृत’ मानते हैं और निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका, सशस्त्र बलों जैसी हमारी संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, वे अपनी दिवालिया मानसिकता को दर्शाते हैं।
वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। सिंधिया पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, केवल निर्वाचन आयोग की वोट चोरी से मोटे हुए लोग ही एक स्वतंत्र, साक्ष्यों पर आधारित ऑडिट से भयभीत हैं। वे ऐसी किसी भी जांच को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे जो उन्हें बेनकाब कर सकती है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा कि, इन बड़बोले भाजपाइयों पर नजर रखिए जो बिना किसी सबूत के राहुल जी के दावों को बकवास बताने के लिए खुद को एक-दूसरे से आगे दिखाने की होड़ लगाए हुए हैं। जैसे ही हमें मतदाता सूचियां मिलेंगी, तो उनके निर्वाचन क्षेत्र सबसे पहले जांच के दायरे में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।