Hindi News
›
Video
›
India News
›
Russian President Vladimir Putin Will visit to india during tariff war
{"_id":"6894ae524b2a86cbe40bc617","slug":"russian-president-vladimir-putin-will-visit-to-india-during-tariff-war-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Putin to India Visit: टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी से मिलने आ रहे हैं पुतिन, ट्रंप को झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Putin to India Visit: टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी से मिलने आ रहे हैं पुतिन, ट्रंप को झटका
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 07 Aug 2025 07:16 PM IST
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे. रूस दौरे पर गए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ये जानकारी दी. हालांकि उन्होंने पुतिन की भारत यात्रा की तारीख नहीं बताई.
डोभाल ने कहा कि भारत और रूस के बीच दीर्घकालीन और विशेष रिश्ता है. हम इन रिश्तों को काफी महत्व देते हैं. हमारे बीच उच्चस्तरीय संबंध रहे हैं. दरअसल पुतिन का भारत दौरा ऐसे समय होगा, जब टैरिफ वॉर को लेकर अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव का आलम है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा तरीके से भारत के ऊपर 50 फीसदी टैरिफ थोप दिए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों की वजह से ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने को वजह बताकर ही भारत पर पहले 25% फिर 50% टैरिफ लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।