Hindi News
›
Video
›
India News
›
Uttarkashi Cloudburst: Mallikarjun Kharge claims - 'More than 50 people lost their lives'
{"_id":"689373096dca534d8d041423","slug":"uttarkashi-cloudburst-mallikarjun-kharge-claims-more-than-50-people-lost-their-lives-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड हादसे पर मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- '50 से ज्यादा लोगों की गई जान'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड हादसे पर मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- '50 से ज्यादा लोगों की गई जान'
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 06 Aug 2025 08:51 PM IST
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने के बाद तबाही ही तबाही नजर आ रही है। इस विशाल प्राकृतिक आपदा में अभी तक 4 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड के इस हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि, इस हादसे में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
दरअसल, बुधवार को INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, "उत्तराखंड में बहुत बड़ा हादसा हुआ है और इस हादसे में करीब 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा, "हम मौन रखकर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"
बता दें कि, प्रशासन की तरफ से अभी तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष 50 से ज्यादा लोगों की मौत की बात कह रहे है।
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धराली के घटनास्थल पर पहुंचे जहां मंगलवार को बादल फटने और भूस्खलन से घरों और अन्य इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पहुंचकर धराली बाजार, हर्षिल और आसपास के इलाकों में बादल फटने से हुए नुकसान का निरीक्षण किया और प्रभावित धराली में स्थानीय लोगों और अन्य लोगों से मुलाकात भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।