सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   The addresses of these big ministries have changed, know the specialty of the new Kartavya Bhawan-3

इन बड़े मंत्रालयों का बदला पता, जानें नए कर्तव्य भवन-3 की खासियत

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 06 Aug 2025 02:48 PM IST
The addresses of these big ministries have changed, know the specialty of the new Kartavya Bhawan-3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर कर्तव्य भवन में शिफ्ट किया जाएगा जिससे दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय/विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय होंगे।

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए ऐसे कुल 10 भवनों का निर्माण होना है। इनमें से कर्तव्य भवन-3 बनकर तैयार हो गया है, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। साथ ही वह शाम छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद किराये के तौर पर खर्च होने वाले 1500 करोड़ रुपये की बचत होगी।
कर्तव्य भवन में क्या है खास
लगभग 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस अत्याधुनिक कार्यालय परिसर में दो बेसमेंट और सात मंजिलें (भूतल+6 मंजिल) हैं। वर्तमान में, कई प्रमुख मंत्रालय 1950 और 1970 के दशक के बीच निर्मित शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसी पुरानी इमारतों से काम करते हैं, जो 1950-70 के दशक में बनाई गई थीं।

भवन में सुरक्षित और आईटी-सक्षम कार्यस्थल, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और कमांड सेंटर, सोलर पैनल, सौर वॉटर हीटर और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं हैं। यह पर्यावरण के अनुकूल निर्माण को भी बढ़ावा देता है, जिसमें अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग, ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। इमारत को ठंडा रखने और बाहरी ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए इसमें कांच की विशेष खिड़कियां लगाई गई हैं।

कर्तव्य भवन को 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत के लिए तैयार किया गया है। ऊर्जा की बचत करने वाली एलईडी लाइटें, जरूरत न होने पर लाइटें बंद करने वाले सेंसर, बिजली बचाने वाली स्मार्ट लिफ्ट्स और बिजली के उपयोग को प्रबंधित करने की एक उन्नत प्रणाली लगाई गई है।

शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 के सभागार में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अगले महीने तक कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 भी बनकर तैयार जाएंगे। दोनों का काम लगभग अंतिम चरण में है। प्रस्तावित अन्य सात भवन भी अप्रैल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्रालयों के लिए बनाए जा रहे इन भवनों में तकनीक, सुरक्षा व पर्यावरण अनुकूलता का पूरा ख्याल रखा गया है। पूरे भवन की निगरानी के लिए एक कमांड सीसीटीवी सेंटर भी बनाया गया है,जहां से परिसर व अंदर के गलियारों पर पैनी नजर रखी जाएगी। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए नवनिर्मित इन नए भवनों को पहले कामन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (सीसीएस) नाम दिया गया था। इन कर्तव्य भवनों को मेट्रो लाइन से जोड़ने के लिए इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से एक नई लाइन बनाने का प्रस्ताव किया गया है।

मंत्री खट्टर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मंत्रालयों के नए और अत्याधुनिक भवनों को बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि जो मौजूदा भवन हैं वह 1950 से 1970 के बीच बनाए गए थे। ये सभी पुराने हो गए है, इनका सालाना रखरखाव काफी महंगा हो गया था। गौरतलब है कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार के पास करीब 55 मंत्रालय और 93 विभाग मौजूद है। ये अभी नार्थ और साउथ ब्लाक के साथ कृषि भवन, शास्त्री भवन, उद्योग व निर्माण भवन आदि शामिल है।
कर्तव्य भवनों के तैयार होते ही नार्थ और साउथ ब्लाक में मौजूद सभी मंत्रालयों को वहां से स्थानांतरित कर दिया जाएगा। दोनों ही ब्लाक को खाली कराकर इनमें भारत संग्रहालय बनाया जाएगा। इस दौरान ढांचे के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ किए बगैर इसमें महाभारत काल से लेकर देश के आज तक के इतिहास, कला व संस्कृति आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सेंट्रल विस्टा परियोजना का यह काम दिसंबर 2031 तक पूरा कर लिया जाएगा। इनमें ही प्रधानमंत्री के लिए नए आवास व कार्यालय भी बनाए जा रहे है। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


कर्तव्य भवन-3 : एक नजर में
⦁ कुल क्षेत्रफल- 1.50 लाख वर्ग मीटर
⦁ भूतल क्षेत्रफल- 40 हजार वर्ग मीटर
⦁ कुल तल- दो भूतल सहित कुल दस तल
⦁ पार्किंग क्षमता- 600 कारों की
⦁ बैठने की व्यवस्था- वर्क हाल और केबिन
⦁ कॉमन सुविधा- योगा, क्रेच,मेडिकल रूम, कैफे, मल्टीपरपज हॉल
⦁ 24 मुख्य कांफ्रेंस हाल, क्षमता- प्रत्येक में 45 व्यक्तियों के बैठने की
⦁ 26 छोटे कांफ्रेंस हाल, क्षमता-प्रत्येक में 25 व्यक्तियों के बैठने की
⦁ 67 मीटिंग रूम या वर्क हाल, प्रत्येक की क्षमता नौ लोगों की
⦁ लिफ्ट- 27, सेंट्रलाइज एयर कंडीशन, स्वचालित सीढियां- दो

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत जल्द ही कृषि भवन, उद्योग भवन, शास्त्री भवन और निर्माण भवन टूटेंगे। इनमें मौजूद सभी मंत्रालयों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दौरान कुछ मंत्रालय अगले दो साल के लिए किराए भवन में भी शिफ्ट हो रहे है। माना जा रहा है कि जैसे ही नए कर्तव्य भवनों का निर्माण होगा, वैसे-वैसे इन सभी मंत्रालयों और विभागों को इनमें शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Uttarkashi Cloudburst: आज भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत।

06 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ों पर क्यों फट रहे हैं बादल, हो रहे भूस्खलन?

06 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala

06 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अब ऐसा मंजर | Amar Ujala | Uttarakhand |

06 Aug 2025

Air India Flight Returns: एअर इंडिया विमान में अब क्या हुआ? | Air India

06 Aug 2025
विज्ञापन

Supreme Court on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार तो भड़क गए सचिन पायलट

05 Aug 2025

उत्तरकाशी हादसे के बाद सेना की ये तस्वीरें हुई वायरल!

05 Aug 2025
विज्ञापन

India on Trump Tariff: पाकिस्तान के साथ अमेरिका की दोस्ती की खुल गई पोल! भारतीय सेना का तगड़ा जवाब

05 Aug 2025

Varanasi and Prayagraj Flood: बाढ़ का रौद्र रूप! बह गया सब। Ganga। Yamuna। Uttar Pradesh। IMD

05 Aug 2025

Trump Tariff On India: Donald Trump ने भारत को फिर दे दी धमकी, कह दी Tariff बढ़ाने की बात | Russia

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में पलभर में तबाह हो गए कई घर, 4 की मौत | Dharali| Kheer Ganga

05 Aug 2025

Shibu Soren Last Rites: Champai Soren के छलक पड़े आंसू, शिबू सोरेन को नम आंखों से आखिरी विदाई

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst: 34 सेकेंड में डूब गए सारे गांव, उत्तरकाशी की भयानक तस्वीर

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst Incident: उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मचा हाहाकार, कई होटल-दुकानें मलबे में दबे

05 Aug 2025

अमित शाह ने रच दिया इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ

05 Aug 2025

Russia on trump Tariff: रूसी तेल खरीदने पर भारत पर US-EU के एक्शन और धमकी का जवाब रूस ने दिया।

05 Aug 2025

Uttarkashi Cloudburst Video: धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही की आशंका। Breaking News

05 Aug 2025

Satyapal Malik Passed Away: इस बीमारी से हुआ जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक का निधन

05 Aug 2025

Shibu Soren Last Rites: हेमंत सोरेन का रो-रोकर बुरा हाल! पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट

05 Aug 2025

Prayagraj Flood: गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही, घरों में घुसा पानी, NDRF रस्क्यू में जुटी

05 Aug 2025

Trump on India Russia Oil Trade: भारत ने ट्रंप और EU को दिया करारा जवाब, बताई अमेरिका की सच्चाई।

05 Aug 2025

NDA Parliamentary Meeting: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर PM Modi का सम्मान, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

05 Aug 2025

Rain Havoc: UP में प्रयागराज-वाराणसी समेत 13 जिले बाढ़ की चपेट में, हिमाचल में 7 लोगों की मौत।

05 Aug 2025

MP Flood News: मध्यप्रदेश में बाढ़ का प्रचंड तांडव जारी, CM मोहन ने पीड़ितों के लिए किया बड़ा एलान!

05 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar UjalaAmar Ujala

05 Aug 2025

Shibu Soren Passed Away: पूर्व CM शिबू सोरेन के निधन पर, झारखंड के दिग्गज नेताओं ने क्या कहा?

05 Aug 2025

MP Flood News: मध्यप्रदेश में जलप्रलय से त्राहिमाम, 252 की मौत, NDRF-SDRF की हुई तैनाती !

05 Aug 2025

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्र बेचने -खरीदने वाले 14 गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

05 Aug 2025

Prayagraj Flood News : प्रयागराज में गंगा-यमुना का प्रचंड तांडव, संकट में फंसी हजारों की जिंदगी!

05 Aug 2025

Bengali Language Row: बांग्ला भाषा विवाद पर भड़के अधीर रंजन चौधरी ने जमकर लगाई विरोधियों की क्लास!

05 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed