Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi CM Rekha Gupta Attacked: After the attack on CM Rekha, on whom did these leaders lash out? | Delhi CM
{"_id":"68a56ab794d53ed0ab0a64ba","slug":"delhi-cm-rekha-gupta-attacked-after-the-attack-on-cm-rekha-on-whom-did-these-leaders-lash-out-delhi-cm-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi CM Rekha Gupta Attacked: CM रेखा पर हमले के बाद किसपर फूटा इन नेताओं का गुस्सा? | Delhi CM","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi CM Rekha Gupta Attacked: CM रेखा पर हमले के बाद किसपर फूटा इन नेताओं का गुस्सा? | Delhi CM
वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Wed, 20 Aug 2025 11:57 AM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई चल रही थी, इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जनसुनवाई में आया। उसने सीएम को कुछ कागज दिए। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। इसके साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। 'मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है'
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।"
यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?..."
यह गृह मंत्रालय की विफलता है: के.सी. वेणुगोपाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह गृह मंत्रालय की विफलता है। इसकी उचित जांच होनी चाहिए..."
भाजपा हिंसा की जननी है: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि "यह बहुत दुखद है; राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है... लेकिन भाजपा हिंसा की जननी है... लोग भाजपा से नाराज हैं। जिसने भी यह किया है उसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन, जैसा कि भाजपा कहती थी, जब अरविंद केजरीवाल पर हमला होता था, तो वे दावा करते थे कि उन्होंने खुद यह हमला किया है। इसलिए अब आपको खुद देखना होगा कि यह एक दुर्घटना थी या उन्होंने इसे करवाया। लेकिन मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं, अगर यह हमला हुआ है, तो मैं निश्चित रूप से इसकी निंदा करता हूं और चाहता हूं कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो।
जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि "ऐसी किसी भी बात की हमें पुष्टि करनी चाहिए और दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा करना है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस अपना कर्तव्य निभाएगी।"
जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाकपा सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हम इस तरह की घटनाओं को कभी बढ़ावा नहीं देते। यह लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं।"
केजरीवाल ने की हमले की निंदा
सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निंदा की। उन्होंने लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।