सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Heavy Rains and Landslides: There will be heavy rains in these states of the country, IMD has issued high aler

Heavy Rains and Landslides: देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 21 Jun 2025 04:41 AM IST
Heavy Rains and Landslides: There will be heavy rains in these states of the country, IMD has issued high aler
देश भर में मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके प्रभाव के कारण कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं इसके जल्द ही दिल्ली में भी दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है. मॉनसून के प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने देश के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. देश में इस बार मॉनसून ने जल्द दस्तक दी है और यही कारण है कि ज्यादातर जगहों पर मॉनसून तय वक्त से पहले ही पहुंच गया है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मॉनसूनी गतिविधियों में इजाफे के कारण विभिन्न राज्यों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं आने वाले दिनों में भी मॉनसून के कारण भारी बारिश हो सकती है.   दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है.

  आज झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही 22 जून से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है.  पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है.साथ ही कोंकण, गुजरात झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तो बिहार, ओडिशा, हिमाचल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश दर्ज की गई है.कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, असम और मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड , बिहार, हिमाचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना और आतंरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान दर्ज किया गया है.

देश के सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 से 22 जून के दौरान आईएमडी ने भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 20 से 25 जून के दौरान मध्य प्रदेश, 20, 21 और 24-26 जून को छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 20 से 24 जून को बिहार में भी भारी बारिश का अनुमान है. 20 से 26 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 21 से 23 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. साथ ही 20 से 26 जून के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली के साथ  40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 20 से 26 जून के दौरान कोंकण एवं गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 22 से 24 जून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश का भी अनुमान है. 20 से 26 जून के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के साथ ही 20-24 जून को राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश तो  21, 22, 25 और 26 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.  साथ ही 20-22 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 20 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, 22-26 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है तो अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Air India Flight: एअर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बची फ्लाइट!

20 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी केस में चौंकाने वाला मोड़, सोनम का गाजीपुर जाना बना राज!

20 Jun 2025

Maharashtra Politics: 'हाथ मिलाने पर जलन क्यों हो रही है?' Sanjay Raut ने Shinde पर साधा निशाना

20 Jun 2025

PM Modi Bihar Visit: 'मोदी बाबा साहब को दिल में रखता' Lalu Yadav पर PM Modi ने साधा निशाना

20 Jun 2025

PM Modi Bihar Visit: Siwan में खुली जीप से यूं पहुंचे PM मोदी, सब.. | Bihar | Pm Modi

20 Jun 2025
विज्ञापन

मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी

20 Jun 2025

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने घर की चाबी देते हुए शिवजी सहनी से क्या बातें कीं?

20 Jun 2025
विज्ञापन

Justice Yashwant Varma Case: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ क्या है केस, रिपार्ट में क्या कहा गया?

20 Jun 2025

Tej Pratap Yadav: लालू परिवार की लड़ाई जाएगी सुप्रीम कोर्ट? तेज प्रताप यादव ने दी खुली चेतावनी

20 Jun 2025

Israel Iran War: अब ईरान मचाएगा कोहराम! ईरान के समर्थन में उतरा हिजबुल्ला | Hezbollah

20 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम ने राज कुशवाहा को दी थी पिस्तौल, मेघालय पुलिस का खुलासा

20 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam पर Raja Raghuvanshi की मां का बड़ा बयान!|Indore

20 Jun 2025

रूस ने कीव पर दागे ड्रोन और मिसाइलें, जेलेंस्की ने की मदद?

20 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम की इस खास चीज की तलाश कर रही मेघालय पुलिस

20 Jun 2025

डीजीसीए की एयर इंडिया को चेतावनी, हुई कैसी लापरवाही?

20 Jun 2025

देश के इन राज्यों में मौसम बरसाएगा कहर, IMD ने जारी किया Alert!

20 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: बेटे आकाश को बचाने आग से भी भिड़ गई थी मां,जिंदा जलते देख तड़प गई मां!

20 Jun 2025

Heavy Rains and Landslides: देश के इन राज्यों में भीषण बारिश को लेकर IMD ने जारी किया हाई अलर्ट!

20 Jun 2025

Weather Forecast 20 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala

20 Jun 2025

Rahul Gandhi Birthday: अखिलेश के बधाई संदेश में दिखा सपा- कांग्रेस के बीच गठबंधन के साफ संकेत!

20 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा केस में आया मिस्ट्री गर्ल अल्का का नाम, सोनम से क्या है नाता?

20 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के तीसरे फोन से मिलेंगे कई सबूत, पुलिस ने फिर बिछाया जाल!

20 Jun 2025

Sonam Raghuvanshi Police Remand News: सोनम-राज को पुलिस रिमांड, बाकी तीनों को न्यायिक हिरासत।

19 Jun 2025

Trump’s Broker Claim Busted: पहली बार ट्रंप ने माना भारत-पाक सीजफायर में नहीं था कोई रोल, फिर पलटे।

19 Jun 2025

Justice Yashwant Verma Cash Row: SC की तीन सदस्यीय जांच समिति ने जज को लेकर क्या खुलासे किए?

19 Jun 2025

Trump-Munir Meeting: चर्चा में आई Trump और Munir की मुलाकात, Shashi Tharoor ने किसे किया याद

19 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Case: जहां पांच दिन रुकी थी सोनम, पुलिस को वहां से क्या मिला?

19 Jun 2025

Prashant Kishor on PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर क्या बोले Prashant Kishor?

19 Jun 2025

Plane Crash: क्रैश के मलबे से मिला 80 लाख का सोना और कैश, जानें किसे मिलेगा?

19 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Case: संजय वर्मा दरअसल राज कुशवाहा ही निकला। Sonam Raghuvanshi

19 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed