Hindi News
›
Video
›
India News
›
Kasus Pembunuhan Raja Raghuvanshi: Ibu Raja mencurigai saudara ipar Sonam, Anita, Polisi Shillong akan mengint
{"_id":"6855cda312f7ae1b24054984","slug":"kasus-pembunuhan-raja-raghuvanshi-ibu-raja-mencurigai-saudara-ipar-sonam-anita-polisi-shillong-akan-mengint-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की भाभी अनीता पर राजा की मां को शक , शिलांग पुलिस करेगी पूछताछ!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की भाभी अनीता पर राजा की मां को शक , शिलांग पुलिस करेगी पूछताछ!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 21 Jun 2025 02:37 AM IST
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस इंदौर में लगातार जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी ओर राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि इस पूरे ही मामले में सोनम की भाभी अनीता से भी पूछताछ होनी चाहिए, क्योंकि 22 मई को राजा की बात सोनम की भाभी अनीता से हुई थी. वह बातचीत क्या थी, इसका जिक्र अभी तक किसी ने भी नहीं किया है. साथ ही इस पूरे मामले में राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि निश्चित तौर पर शिलांग पुलिस काफी बेहतर काम कर रही है. हमें उम्मीद है कि शिलांग पुलिस इस पूरे मामले को जल्द ही सुलझा लेगी. साथ ही राजा की मां उमा रघुवंशी का तो यह भी कहना है कि आमतौर पर महिला संगीत में दुल्हन और दूल्हे का डांस भी होता है और हमने भी शादी के दौरान कपल डांस को लेकर सोनम की मां संगीता से बातचीत की थी. कहा था कि राजा आपकी लड़की के साथ कपल डांस शादी समारोह के दौरान करना चाहता है, लेकिन उन्होंने इस तरह के कपल डांस को कराने से इनकार कर दिया था.
हमने सोचा कि वह पुराने ख्यालात के हो सकते हैं. इसके बाद जब भी राजा सोनम के साथ बाहर घूमने के लिए या मूवी देखने के लिए जाने की बात करता था तो भी उसके परिजन सोनम की तबीयत खराब होने की बात कह कर टाल देते थे. उनका कहना था कि सोनम का सिर दुखता है. शादी से पहले इस तरह से कहीं घूमना-फिरना उसे पसंद नहीं है, जिसके चलते हमने फिर उनसे इस तरह की बात करना छोड़ दिया था. उमा रघुवंशी ने कहा कि जिस तरह से अब बातें सामने आ रही हैं, उससे हमें काफी टीस महसूस हो रही है. संभावत: इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोनम के परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी थी. इसी के चलते वह अकेले में राजा के साथ सोनम को नहीं भेजते थे.
उमा रघुवंशी ने कहा कि फिलहाल मेरी मांग है कि शिलांग पुलिस सोनम की भाभी अनीता से भी पूछताछ करे. राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में राजा की पत्नी सोनम, उसका बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा, राज के दोस्त विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत हैं. इन सभी से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है. आठ दिन की कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद आज सभी को कोर्ट में पेश किया गया है. विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को तो कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि सोनम और राज को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा. राजा मर्डर केस में हर दिन सोनम को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बीते गुरुवार को तो वह कैब ड्राइवर पीयूष भी सामने आया, जो सोनम को इंदौर से गाजीपुर तक ले गया था. उसने पूरी यात्रा की कहानी क्राइम ब्रांच को सुनाई. हालांकि पूछताछ के बाद कैब ड्राइवर पीयूष को पुलिस ने छोड़ दिया. वहीं एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ की भी बात सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल शादी के बाद से लगातार सोनम के संपर्क में थी. यहां तक की राजा की हत्या तक इसकी सोनम से बात हो रही थी. ऐसे में पुलिस को संदेह है कि कहीं इस लड़की को भी रोल तो इन हत्याकांड में नहीं है. बताया जा रहा है कि सोनम की जब राजा से शादी तय हो गई थी, उसके बाद भी सोनम राजा की फैमिली के किसी सदस्य से बात नहीं करती थी.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।