सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Malegaon Blast Verdict: All accused including Sadhvi Pragya acquitted in Malegaon case | NIA Court |

Malegaon Blast Verdict: मालेगांव मामले में साध्वी Pragya समेत सभी आरोपी बरी | NIA Court |

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Published by: तन्मय बरनवाल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:23 PM IST
Malegaon Blast Verdict: All accused including Sadhvi Pragya acquitted in Malegaon case | NIA Court |

सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में गुरुवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और की गई जांच में कई खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। विस्फोट के सभी छह पीड़ितों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।पीड़ित परिवारों के वकील एडवोकेट शाहिद नदीम ने कहा कि बम विस्फोट की पुष्टि कोर्ट ने कर दी है। हम इस बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। हम स्वतंत्र रूप से अपील दायर करेंगे। 

क्या है मामला?
29 सितंबर 2008 को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी। धमाके में 100 से अधिक घायल हुए थे।

कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं
न्यायाधीश ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि मामले को संदेह से परे साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं है। मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधान लागू नहीं होते। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह साबित नहीं हुआ है कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर पंजीकृत थी, जैसा कि अभियोजन पक्ष ने दावा किया है। यह भी साबित नहीं हुआ है कि विस्फोट कथित तौर पर बाइक पर लगाए गए बम से हुआ था।

कोर्ट ने फैसले में क्या-क्या कहा?

 

  • अदालत ने कहा, 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। कोई भी धर्म हिंसा का समर्थन नहीं कर सकता। अदालत केवल धारणा और नैतिक साक्ष्य के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहरा सकती। इसके लिए ठोस सबूत होना जरूरी है।'
  • कोर्ट ने कहा, 'अभियोजन पक्ष ने साबित किया कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था, लेकिन यह साबित नहीं कर पाया कि उस मोटरसाइकिल में बम रखा गया था। अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि घायलों की संख्या 101 नहीं, बल्कि केवल 95 थी। कुछ मेडिकल प्रमाणपत्रों में भी हेराफेरी की गई थी।
  • कोर्ट ने कहा, 'श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के आवास में विस्फोटकों के भंडारण या संयोजन का कोई सबूत नहीं मिला। पंचनामा करते समय जांच अधिकारी की ओर से घटनास्थल का कोई स्केच नहीं बनाया गया था। घटनास्थल से कोई फिंगरप्रिंट, डंप डेटा या अन्य कोई जानकारी एकत्र नहीं की गई थी। नमूने गड़बड़ थे, इसलिए रिपोर्ट निर्णायक और विश्वसनीय नहीं हो सकी। विस्फोट में कथित रूप से शामिल बाइक का चेसिस नंबर स्पष्ट नहीं था। अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि विस्फोट से ठीक पहले वह साध्वी प्रज्ञा के पास थी।'
  • कोर्ट ने कहा, 'इस मामले में यूएपीए लागू नहीं किया जाएगा, क्योंकि नियमों के अनुसार मंजूरी नहीं ली गई थी। इस मामले में यूएपीए के दोनों मंजूरी आदेश दोषपूर्ण हैं।'
  • कोर्ट ने कहा, 'अभियोजन पक्ष ने अभिनव भारत संगठन को एक सामान्य संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया था। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अभिनव भारत के धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया था।'
  • कोर्ट ने कहा, 'हमने एडीजी एटीएस को आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी के घर में विस्फोटक रखने के मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

31 Jul 2025

Trump Tarrif On India: ट्रंप के टैरिफ एलान पर भड़का इंडिया गठबंधन, PM मोदी पर जमकर साधा निशाना!

31 Jul 2025

Amit Shah in Rajyasabha: चीन के मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी, शाह ने दिया ऐसा कि हो गई बोलती बंद

31 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव पर राहुल-तेजस्वी ने बनाया प्लान, NDA को इन मुद्दों पर घेरेंगे !

31 Jul 2025

Delhi -NCR Heavy Rainfall Updates : दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, जलभराव से बढ़ी परेशानी!

31 Jul 2025
विज्ञापन

Trump Tarrif On India: ट्रंप के टैरिफ एलान पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर दागे कई तीखे सवाल!

31 Jul 2025

Trump Tarrif On India: डोनाल्ड ट्रंप के 25 फीसदी टैरिफ एलान पर भारत की दो टूक

30 Jul 2025
विज्ञापन

Trump Tariff on India: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, कर दी घोषणा

30 Jul 2025

डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की हुई पिटाई तो अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

30 Jul 2025

UNSC Report on Pakistan: पाकिस्तान पर बड़ा खुलासा! पहलगाम हमले में शहबाज शरीफ का हाथ

30 Jul 2025

Japan Tsunami: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच! भूकंप और सुनामी का भारत पर भी खतरा?

30 Jul 2025

Sajid Rashidi: पिटाई पर साजिद रशीदी की प्रतिक्रिया, डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी

30 Jul 2025

S Jaishankar Speech: नहीं हुई ट्रंप और पीएम मोदी में बात! जयशंकर ने दिखाया रौद्र रूप

30 Jul 2025

Earthquake-Tsunami in Russia and Japan: Ring Of Fire में सबसे ज्यादा भूकंप और सुनामी क्यों आते हैं?

30 Jul 2025

Rahul Gandhi on PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में क्यों आया इंदिरा गांधी का नाम? किस पर निशाना

30 Jul 2025

ITBP Bus Accident: जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, हथियार भी गायब

30 Jul 2025

ITBP Bus Accident: जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, हथियार भी गायब

30 Jul 2025

पुंछ में घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकी ढेर

30 Jul 2025

नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

30 Jul 2025

Earthquake-Tsunami in Russia and Japan: भूकंप के सुनामी ने दी दस्तक, कहां-कहां अलर्ट जारी।

30 Jul 2025

1 अगस्त से UPI यूजर्स के लिए बदल ये जाएंगे नियम, जानें क्या होंगे नए बदलाव।

30 Jul 2025

PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment Update: वाराणसी पहुंच कर पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त।

30 Jul 2025

Earthquake in Russia: कैमचटका में 8.7 तीव्रता के भूकंप से डोली धरती, पांच देशों में सुनामी का खतरा।

30 Jul 2025

Trump Tariff: भारत पर अमेरिका लगाएगा 25 फीसदी तक टैरिफ? ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर क्या कहा

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी के भाषण पर आखिर क्यों नाराज हो गईं शुभम की पत्नी!

30 Jul 2025

Heavy Rainfall Updates : देश के इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट!

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: पीएम मोदी के भाषण पर अखिलेश ने कह दी ये चौंकाने वाली बात!

30 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: PM मोदी के भाषण पर राहुल समेत क्या बोले कांग्रेसी सांसद?

30 Jul 2025

PM Modi Speech on Operation Sindoor: विपक्ष पर संसद में बरसे पीएम मोदी देखिए भाषण के दौरान का रिएक्शन

30 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed