यूपी की सियासत में एक बार फिर मायावती सक्रिय हो गई है.कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने महारैली को संबोधित किया और बड़ा बयान दिया है। बता दे कि आज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस है जिसको लेकर लखनऊ में कांशीराम स्थल पर महारैली का आगाज हुआ इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने जनता को संबोधित कर रैली में आए लोगों पर बयान दिया आपको बता दे की मायावती की रैली में अलग-अलग राज्यों से कार्यकर्ता व समर्थक लखनऊ आए हैं। रैली स्थल के आसपास समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ है इस बीच मायावती ने कहा कि इस रैली में दूसरे दलों की तरह पैसे देकर लोग नहीं बुलाए गए हैं इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि बल्कि अपनी खून-पसीने की कमाई खर्च कर ये आए हैं। इस रैली ने यहां पर हुई पहले सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे लगता है कि 2027 में यूपी में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने वादा किया कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मायावती ने ये भी कहा कि इस रैली ने यहां पर हुई पहले सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे लगता है कि 2027 में यूपी में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने वादा किया कि वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।मायावती ने कहा कि जातिवादी दल संविधान को बदलने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करने देंगे। भले ही इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी क्योंकि गठबंधन करने पर बसपा का वोट तो सहयोगी दलों को मिल जाता है पर बसपा को उनका वोट नहीं मिलता । बसपा ने यूपी में जब भी गठबंधन की सरकार बनाई तो सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।