सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Rahul Gandhi in Bihar: Rahul Gandhi called PM Modi a 'vote thief', political uproar in Bihar!

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी को 'वोट चोर', बिहार में मच गया सियासी बवाल!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
Rahul Gandhi in Bihar: Rahul Gandhi called PM Modi a 'vote thief', political uproar in Bihar!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 12वें दिन गुरुवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि वह डरे हुए हैं क्योंकि उनकी ‘वोट चोरी’ पकड़ी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की मतदाता सूचियों से गरीब और वंचित वर्ग के करीब 65 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, क्योंकि बीजेपी दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के अधिकार छीनना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 12वें दिन की शुरुआत से पहले सीतामढ़ी के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यात्रा सुबह सीतामढ़ी से आरंभ हुई और फिर पूर्वी चंपारण पहुंची। मोतिहारी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी इस यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने मोतिहारी में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को भी संबोधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘अगर मैं प्रधानमंत्री पर ‘वोट चोर’ होने का आरोप लगा रहा हूं, तो वह चुप क्यों है? क्योंकि प्रधानमंत्री जानते हैं कि वह ‘वोट चोर’ हैं और हमने उन्हें पकड़ लिया है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें यह बात समझ आ गई है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि कॉरपोरेट, बॉलीवुड और देश के कई अन्य क्षेत्रों में दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों की भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना होगी...इसके बाद आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार चूर-चूर कर दी जाएगी। जाति जनगणना से विकास का एक नया मॉडल मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा कि देश में ‘मोहब्बत की दुकान’ खुलनी चाहिए और सबको साथ लेकर देश का विकास करना है। इससे पहले, राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर वोट चला जाएगा तो हिंदुस्तान के गरीब लोगों के पास कुछ नहीं रहेगा। यह शुरुआत वोट से हो रही है, वोट के बाद राशन कार्ड जाएगा, राशन कार्ड के बाद जमीन जाएगी, जमीन के बाद सारे के सारे अधिकार जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। यह मत सोचिए कि सिर्फ नाम काट रहे हैं, यह जोड़ेंगे भी। फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे। उसी तरह से नाम जोड़ा जाएगा जैसे लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी मतदाता जोड़ दिए गए।’’ राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, ‘‘यह संविधान...मेरे जो दलित भाई हैं- आप भूलिए मत, यह संविधान आंबेडकर जी ने देश को दिया है। यह कोई मामूली किताब नहीं है, यह हमारे लिए पवित्र किताब है। यह किताब हिंदुस्तान की किताब है, हमारी सोच की, हमारी विचारधारा की किताब है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

SIR Row: 'जब तक मैं जिंदा हूं...' चुनाव आयोग पर भड़कते हुए सीएम ममता बनर्जी ने किसे दी खुली चेतावनी?

28 Aug 2025

Nikki Murder Case: 'छोटे कपड़ों में थी निक्की' कैमरे पर भड़कीं निक्की और कंचन की मां

28 Aug 2025

Sugar Board in Schools: स्कूलों में शुगर बोर्ड को जगह दिलाने वाली डॉ. दिव्या गुप्ता को सुनिए

28 Aug 2025

Punjab Floods News: पंजाब के आठ जिले बाढ़ से प्रभावित, उज्ज, रावी-ब्यास और सतलुज उफनाई

28 Aug 2025

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर, एक हफ्ते झमाझम बरसात का अलर्ट। IMD Alert | Heavy Rain

28 Aug 2025
विज्ञापन

Trump Tariffs on India: ट्रंप के टैरिफ पर भड़के अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

28 Aug 2025

टैरिफ से भारत को कितना खतरा? वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट ने दी चेतावनी!

28 Aug 2025
विज्ञापन

लालबागचा राजा की दान पेटी से निकला धन?

28 Aug 2025

Punjab Rain/Flood Update: पंजाब में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, घरों में घुसा पानी... लोग परेशान

28 Aug 2025

Karauli News: महात्मा गांधी स्कूल के स्टोर रूम की छत ढही, बड़ा हादसा टला, जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू

28 Aug 2025

UNSC on Gaza : USA को छोड़कर सभी देशों ने इस्राइल के एक्शन की निंदा की, पूर्ण सीजफायर की उठाई मांग।

28 Aug 2025

Nikki Murder Case: निक्की के पिता भी दहेज के लालची! बहू के घरवालों की बात सुनिए

28 Aug 2025

अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने उठाए भारत के खिलाफ ट्रंप की टैरिफ पर सवाल

28 Aug 2025

Voter Adhikar Yatra in Bihar: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में तेजस्वी संग किया मां सीता के दर्शन।

28 Aug 2025

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का अलर्ट

28 Aug 2025

Trump Tariff on India: व्हाईट हाउस के सलाहकार Peter Navarro ने यूक्रेन युद्ध को 'मोदी वॉर' नाम दिया।

28 Aug 2025

Vaishno Devi Landslide 2025: बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या हुई 34, टूटा सदी का रिकॉर्ड।

28 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

28 Aug 2025

Ganesh Chaturthi 2025: असम-तेलंगाना में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बने गणपति ने मोहा भक्तों का मन!

28 Aug 2025

Voter Adhikar Yatra: 'वोट चोरी' पर जमकर बरसे राहुल गांधी, BJP और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

28 Aug 2025

Bihar Election 2025: रेवंत रेड्डी का 2023 में दिया गया बयान बन गया गले की हड्डी, PK ने साधा निशाना!

28 Aug 2025

Pooja Pal on Akhilesh Yadav: सपा की महिला नेताओं पर भड़कीं पूजा पाल, महिलाओं के सम्मान पर दागे सवाल!

28 Aug 2025

Tejashwi Yadav on BJP: नीतीश पर तेजस्वी का सीधा हमला, 20 साल की सरकार पर उठाया सवाल!

28 Aug 2025

Cuttack Railway Station: कटक रेलवे स्टेशन पर हादसा, दीवार-प्लेटफार्म का शेड गिरा

27 Aug 2025

Vice President Elections: बी. सुदर्शन रेड्डी पर अमित शाह के आरोपों के बाद पूर्व जजों में मतभेद!

27 Aug 2025

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में पहुंचे एमके स्टालिन तो भड़की भाजपा

27 Aug 2025

Nikki Murder Case: बहन कंचन झूठ बोल रही है? निक्की की भाभी का खुलासा

27 Aug 2025

China on India Trump Tariff: चीन में PM Modi-Putin का होगा स्वागत | SCO Summit 2025 | Breaking News

27 Aug 2025

Vaishno Devi Landslide Video: लैंडस्लाइड की वीडियो-तस्वीरों ने डराया! भारी बारिश का Alert जारी

27 Aug 2025

Trump Tariff on India: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के फोन कॉल्स को किया नजरअंदाज? भारतीय राजनयिक ने बताया कारण

27 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed