Hindi News
›
Video
›
India News
›
Trump Tariffs on India: Arvind Kejriwal furious over Trump's tariff, made serious allegations against PM Modi
{"_id":"68b0439ab08ecc4a09015b80","slug":"trump-tariffs-on-india-arvind-kejriwal-furious-over-trump-s-tariff-made-serious-allegations-against-pm-modi-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Trump Tariffs on India: ट्रंप के टैरिफ पर भड़के अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trump Tariffs on India: ट्रंप के टैरिफ पर भड़के अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 28 Aug 2025 05:25 PM IST
Trump Tariffs on India: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टैरिफ के मुद्दे पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर अमेरिका ने गुंडागर्दी करके 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो हमें भी सख्त कदम उठाना चाहिए था।
50% अमेरिकी टैरिफ पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुंडागर्दी करके 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका को जवाब देना चाहिए था। अमेरिका ने अन्य देशों पर भी टैरिफ लगाया तो उन देशों ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाया, जिसके बाद ट्रंप को झुकना पड़ा लेकिन मोदी जी ऐसा नहीं कर पाए।' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए था।"
अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा, "पिछले दिनों मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में ये निर्णय लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आता है अभी तक उसमें 11 % ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ये 11 % ड्यूटी हटा दी गई है और अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। ये देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब जो अमेरिका से कपास आएगी वो भारत के किसानों के कपास से सस्ती होगी। तो भारत के किसान कहां जाएंगे और किसानों का कपास कौन खरीदेगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।