{"_id":"68da6f4a3c6209ee23038d55","slug":"shoaib-malik-warns-indian-team-on-trophy-in-ind-vs-pak-final-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"IND Vs PAK Final: शोएब मलिक की टीम इंडिया को चेतावनी! ट्रॉफी पर झाड़ा ज्ञान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IND Vs PAK Final: शोएब मलिक की टीम इंडिया को चेतावनी! ट्रॉफी पर झाड़ा ज्ञान
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Mon, 29 Sep 2025 05:06 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने टीम इंडिया को ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी न लेना सही नहीं है और यह उन्हें भविष्य में परेशान कर सकता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक ने एशिया कप 2025 में कप्तानों के संघर्ष पर तगड़ा बयान दिया है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के सामने उलझन ये है कि अब सवाल फाइनल का है, जहां कप्तानों की लाचारी दोनों टीमों में से किसी के लिए भी परेशानी बन सकती है. एशिया कप 2025 में कप्तानों के खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक ने बड़ी सीधी बात की है, उन्होंने कहा कि कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा कि जो खराब प्रदर्शन देखने को मिला है वो कप्तानी के दबाव के चलते हैं. शोएब के मुताबिक कप्तानों के प्रदर्शन का गिरा ग्राफ उनके ओवर कॉन्फिडेंस की वजह ज्यादा है. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टीम के इस रवैये की आलोचना की. मलिक ने कहा, "सोचिए खिलाड़ियों ने कितने दबाव और गर्मी में खेलकर यह खिताब जीता. उन्होंने इतनी मेहनत की, आखिर क्यों? ट्रॉफी जीतने के लिए... और जब उन्होंने जीत हासिल कर ली तो ट्रॉफी लेने तक नहीं गए. यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी और वो भी इतने रोमांचक मुकाबले के बाद...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।