Hindi News
›
Video
›
India News
›
West Bengal: Stampede at Burdwan Railway Station | Amar Ujala | Breaking
{"_id":"68ebde0358ae47f15f0debc7","slug":"west-bengal-stampede-at-burdwan-railway-station-amar-ujala-breaking-2025-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बर्दवान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ | Amar Ujala | Breaking","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बर्दवान रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ | Amar Ujala | Breaking
अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Sun, 12 Oct 2025 10:27 PM IST
Link Copied
पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर हादसा
वेस्ट बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ ये घटना तब हुई जब रविवार शाम, तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक साथ ट्रेन आने के बाद सीढ़ियों पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में कई लोग गिर पड़े और पैरों के नीचे आने से खबर लिखे जाने तक दस लोगों के घायल होने की खबर है। घायल यात्रियों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है जब एक साथ तीन प्लेटफॉर्म 4, 6 और 7 पर ट्रेनें आ गईं।
ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में घटना
रिपोर्ट्स की मानें तो प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर बर्दवान-हावड़ा लोकल, 6 पर रामपुरहाट लोकल और 7 पर आसनसोल लोकल खड़ी थी तभी यात्रियों में ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में फुट ओवर ब्रिज और सीढ़ियों पर अचानक भारी भीड़ और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहीं एक चश्मदीद ने बताया, सीढ़ियां बहुत संकरी हैं। एक ही समय में तीनों ट्रेन पकड़ने के लिए भीड़ बढ़ गई। इस बीच कुछ लोग फिसलकर गिर गए और कई लोग उनके ऊपर चढ़ गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 10 यात्री घायल हुए हैं। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रोजाना हजारों यात्री बर्दवान स्टेशन से गुजरते हैं, लेकिन संकीर्ण सीढ़ियां और सुरक्षा कर्मियों की कमी को लेकर यात्रियों में गुस्सा है। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कदम उठाने की बात कही है।रेलवे ने एक बयान में कहा, आज शाम बर्दवान स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर चल रही एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों से गिर गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।